UP Police PET Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। हाल ही में जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कांस्टेबल पदों के लिए फिजिकल टेस्ट 10 फरवरी से शुरू होगा और इसके लिए एडमिट कार्ड 3 फरवरी, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
UP Police Constable Physical Test Admit Card 2025 Notice PDF
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। यूपी पुलिस PET 10 फरवरी, 2025 को शुरू होने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है, वे इस चरण में भाग लेने के पात्र हैं। आप अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस डाउनलोड करें।
UP Police Constable PET Admit Card Notice | यहां क्लिक करें |
UP Police Constable PET Admit Card 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड डिटेल
यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण शारीरिक कार्य पूरे करने होंगे। ये परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए होती है जो लिखित परीक्षा में पास होते हैं। यहां पर PET के विवरण दिए जा रहे हैं:
वर्ग | दूरी | समय सीमा |
पुरुष | 4.8 किमी | 25 मिनट |
महिला | 2.4 किमी | 14 मिनट |
यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2025 का अवलोकन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। यह एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा, जिन्होंने लिखित परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया है। अभ्यर्थी अन्य सभी जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
संचालन निकाय का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
पद का नाम | कांस्टेबल (सिपाही) |
कुल रिक्त पद | 60,244 |
लिखित परीक्षा तिथि | 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 |
यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड 2025 तिथि | 3 फरवरी 2025 |
यूपी पुलिस डीवी/पीएसटी तिथि | 26 दिसंबर 2024 |
यूपी पुलिस पीईटी तिथि 2025 | 10 फरवरी 2025 से आगे |
चयन प्रक्रिया के चरण |
|
नौकरी का स्थान | उत्तर प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | upprpb.gov.in |
UP Police Constable Physical Test Admit Card 2025 Download Kaise Kare?
यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट (PET) एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए, आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, यूपी पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड अनुभाग खोजें: वेबसाइट पर आपको "प्रवेश पत्र" या "पीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें" का विकल्प मिलेगा। हमें लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। ये विवरण आपको आपके परीक्षा आवेदन पत्र से मिल सकता है।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: जब आप विवरण भरेंगे, तो सिस्टम आपका एडमिट कार्ड जनरेट करेगा। उसके बाद, आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- प्रिंटआउट ले ले: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर दिखेगा। इसे प्रिंट कर लें और पीईटी के दिन अपने साथ ले जाएं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए करीब 48 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से करीब 32 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। दोबारा परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को 10 शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 60,244 कांस्टेबल पदों को भरना है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation