UP Scholarship 2026 Status: रजिस्ट्रेशन नंबर से स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें, ये रहे सिंपल स्टेप
UP Scholarship Status 2026: हर साल हजारों छात्र यूपी स्कॉलरशिप का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में जो छात्र समय पर आवेदन करते हैं और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अपने आवेदन की स्थिति की जानना चाहते हैं। उनके लिए यह लेख काफी मददगार साबित हो सकता है। इस लेख के माध्यम से Step-by-Step गाइड जानें कि कैसे स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन नंबर से स्कॉलरशिप की जांच करें?
UP Scholarship Status 2026 : उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप, छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। जहां हर साल हजारों छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते हैं। इसके लिए छात्रों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अपने आवेदन की स्थिति की जांच करना बेहद जरूरी है। पूरी प्रक्रिया की जानकारी के लिए, यूपी स्कॉलरशिप के ऑफिशियल पेज पर जाएं।
जो छात्र स्कॉलरशिप का लाभ उठा रहे हैं, उनके लिए पंजीकरण संख्या (Registration Number) 2026 के माध्यम से Step-by-Step अपनी यूपी स्कॉलरशिप की स्थिति जांचने के लिए आगे लेख देखें।
UP Scholarship Status 2026: स्कॉलरशिप राशि
जारी नए कैलेंडर के मुताबिक 1 मार्च तक जिला स्तरीय समिति द्वारा मास्टर डाटा लॉक करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 16 मार्च तक विभागीय अधिकारी एनआईसी (NIC) के माध्यम से ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है।
UP Scholarship Status 2026: रजिस्ट्रेशन नंबर से स्कॉलरशिप स्टेटस जांचें
यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस की जांच कोई भी छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से आसानी से कर सकता है। यह तरीका काफी सरल, सुरक्षित और महत्वपूर्ण है। हमने छात्रों की सुविधा के लिए इस लेख में Step-by-Step गाइड साझा की है। जिसे फॉलो कर कोई भी छात्र अपने स्कॉलरशिप स्वीकृति और भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
UP Scholarship Status PFMS: यूपी स्कॉलरशिप पैमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
यूपी स्कॉलरशिप का भुगतान Public Financial Management System (PFMS) के माध्यम से किया जाता है। आपके आवेदन की स्वीकृति के बाद, सबसे पहले छात्रों को पीएफएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना चाहिए। जिसके बाद अपने बैंक खाते का विवरण या OTR नंबर दर्ज करना होगा। जो कि यह देखने के लिए भुगतान की स्थिति जांचें कि स्कॉलरशिप राशि आपके खाते में जमा हो गई है या नहीं।
How to Check UP Scholarship Status 2026: स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे जांचें?
यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस 2026 जांचने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
Step 1 ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं। धोखाधड़ी से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि आप आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर ही विजिट करें।
Step 2 स्टेटस सेक्शन
होम पेज पर, "UP Scholarship Status 2026" या "स्थिति जांच 2026" खोजें। यह अनुभाग विशेष रूप से छात्रों को अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक करने के लिए बनाया गया है।
Step 3 रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
आपको एक फॉर्म दिखाई देगा जिसमें आपका Registration Number मांगा जाएगा । पंजीकरण के दौरान दिए गए नंबर को ध्यानपूर्वक और ठीक उसी तरह दर्ज करें।
Step 4 शैक्षणिक वर्ष
अब अपना परिणाम सुनिश्चित करने के लिए ड्रॉप डाउन मेनू से संबंधित शैक्षणिक वर्ष 2026 चुनें।
Step 5 स्थिति देखें
सबमिट करें या स्थिति जांचें बटन पर क्लिक करें। आपके आवेदन की स्थिति दिखाई देगी, जिसमें आपको निम्नलिखित विवरण दिखाई देगा:
-
सत्यापन लंबित (Pending Verification): आपका आवेदन अभी भी Pending है।
-
स्वीकृत/वितरित ( Approved/Disbursed): छात्रवृत्ति राशि संसाधित या जमा कर दी गई है।
-
अस्वीकृत (Rejected): आपका आवेदन किसी कारणवश रिजेक्ट कर दिया गया है।
Step 6 स्टेटस स्लिप
यदि आवश्यक हो, तो आप अपने रिकॉर्ड के लिए Status Slip को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.