[OUT] यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026: upessc.up.gov.in पर जारी हुआ UP TGT Result, ये रहा विषयवार PDF लिंक
UP TGT Result 2026 OUT: यूपी टीजीटी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के कुल 3,539 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 का विषयवार PDF डाउनलोड लिंक नीचे लेख में उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थी अपने विषय के अनुसार रिजल्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
UP TGT Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीजीटी (Trained Graduate Teacher) भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट मंगलवार, 30 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह भर्ती परीक्षा 3,539 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 8,68,531 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। आयोग ने रिजल्ट विषयवार PDF के रूप में जारी किया है, जिसमें लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने विषय का रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UP TGT Result 2026 PDF Download Link-Active
UP TGT मेरिट लिस्ट 2026 का विषयवार PDF लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को 9 से 17 जुलाई 2026 तक होने वाले दस्तावेज़ सत्यापन (DV) में शामिल होना होगा।
| यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 Notice PDF | |
| यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 PDF लिंक | यहां क्लिक करें |
यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026- हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 3 और 4 जून 2026 को आयोजित यूपी टीजीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना परिणाम देख सकते हैं। यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें।
| आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोगn (UPESSC) |
| पद का नाम | प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) |
| पदों की संख्या | 3539 |
| विज्ञापन संख्या | 01/2022 |
| परीक्षा तिथि | 3 और 4 जून 2026 |
| रिजल्ट की तिथि | 30 जून 2026 (जारी) |
| आधिकारिक वेबसाइट |
UP TGT Result 2026 कब आएगा?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 30 जून 2026 को यूपी टीजीटी परीक्षा 2022 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब upessc.up.gov.in पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
यूपी टीजीटी आंसर की 2026 कब जारी हुई थी?
यूपी टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून, 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद, 6 जून, 2026 को आधिकारिक आंसर की जारी की गई, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों को चेक कर सकें। जो उम्मीदवार आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर के बारे में आपत्ति दर्ज कराना चाहते थे, उन्हें 12 जून, 2026 तक का मौका दिया गया था।
यूपी टीजीटी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी टीजीटी रिजल्ट को आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर यूपी टीजीटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
UP TGT का रिजल्ट आने के बाद आगे क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर रिजल्ट PDF में दिए होंगे, वे सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण, यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों का फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा और DV के आधार पर किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.