UPESSC: यूपी TGT, TET और PGT और असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा तिथि घोषित, देखें आधिकारिक नोटिस PDF
UP TGT TET PGT Exam Date 2026 OUT: यूपी टीजीटी, टीईटी, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीजीटी परीक्षा तिथि अब घोषित कर दी गई है। जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शेड्यूल नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
UP TGT TET PGT Exam Date 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPPSC) ने वर्ष 2026 के लिए टीजीटी, टीईटी, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीजीटी भर्ती परीक्षाओं की नई तिथियां जारी कर दी हैं। आयोग के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026, PGT परीक्षा 09 और 10 मई 2026, TGT परीक्षा 03 और 04 जून 2026, जबकि शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा शेड्यूल और नोटिस PDF डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्र और पाली से जुड़ी जानकारी भी समय पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिस ध्यान से पढ़ें और तैयारी समय से शुरू करें।

UPESSC Exam Calendar 2026 2026 PDF
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPPSC) ने वर्ष 2026 के लिए पूर्वार्द्ध में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस अनुसार सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को, प्रवक्ता (PGT) (विज्ञापन संख्या-02/2022) परीक्षा 09 और 10 मई 2026 को, सहायक अध्यापक (TGT) (विज्ञापन संख्या-01/2022) परीक्षा 03 और 04 जून 2026 को, और UP TET शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शेड्यूल और संबंधित नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
| UPESSC Exam Calendar 2026 PDF Link |
महत्वपूर्ण सूचनाएं :
1. दिनांक 16,17 अप्रैल 2025 को आयोजित सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या 51) की परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 4 सितंबर 2025 को घोषित किया गया, परन्तु सक्षम स्तर के निर्णय के क्रम में उक्त परीक्षा को निरस्त किया गया। यह परीक्षा कड़े सुरक्षा मानकों, पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ उक्त कार्यक्रमानुसार कराई जाएगी। परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र, पाली आदि सुसंगत सूचनाएं एवं प्रवेश-पत्र के निर्गमन हेतु सूचना पृथक से यथासमय प्रदान की जायेगी।
2. सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या 51) के बी०एड० विषय के आवेदन व परीक्षा की सूचना पृथक से आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
3. यूपी (TET) शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 उक्त कार्यक्रमानुसार कराई जाएगी इसका विज्ञापन प्रकाशित कर आवेदन-पत्र आमंत्रित करने की सूचना पृथक से उपलब्ध कराई जाएगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.