Devika Cracked UPPSC Exam 2024: किसान की बेटी ने पहली ही बार में यूपीपीएससी एग्जाम क्रैक कर रचा इतिहास, बनीं वाणिज्यिक कर अधिकारी

Last Updated: Mar 30, 2026, 14:59 IST

Devika Cracked UPPSC Exam 2024: कहते हैं कि मंजिल भी उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है और जिनमें चलने का हौंसला होता है। अगर हम यह लाइन उत्तर प्रदेश की रहने वाली देविका के बारे में कहें, तो कहना गलत नहीं होगा। देविका ने कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति के दम पर उत्तर प्रदेश की सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 में वाणिज्यिक कर अधिकारी बनने का सपना साकार कर लिया।  

Devika Cracked UPPSC Exam 2024
Devika Cracked UPPSC Exam 2024

Devika Cracked UPPSC Exam 2024: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली देविका ने उत्तर प्रदेश की सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 क्रैक कर अपने परिवार और समाज नाम रोशन किया। आज बेटी के वाणिज्यिक कर अधिकारी बनने से पिता की आंखों में खुशी के आंसू है। वह यूपीपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे।

कौन है देविका?  

देविका का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानीखुर्द विकास खंड के ढिंडाला गांव में हुआ है। देविका ने कठिन परिस्थितियों को चुनौती देते हुए उत्तर प्रदेश की सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 को क्रैक इतिहास रचने का काम किया। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के बाद भी पेशे से किसान राजीव कुंडू ने अपनी बेटी देविका को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराई। देविका ने तीन बार सिविल सेवा परीक्षा दी पर कामयाबी नहीं मिली। पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अपनी गलतियों से सीखती रहीं और आगे बढ़ती रहीं। आखिर साल 2024 का वह दिन भी आया जब देविका ने उत्तर प्रदेश की सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 को क्रैक किया और वाणिज्यिक कर अधिकारी बन अपने माता-पिता के सपने को पूरा किया। 

देविका की Education Qualification

देविका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बाल बारी पब्लिक स्कूल मोदीनगर से की। अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से प्राइवेट पहले ग्रेजुएशन और फिर उसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन में डिग्री हासिल की।  पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गई। देविका ने पहली ही बार में  उत्तर प्रदेश की सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 को क्रैक किया। आज देविका के वाणिज्यिक कर अधिकारी बनने से उनके पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।

ये भी पढें: SEBI Grade A Phase 2 Result 2026: सेबी ग्रेड-ए फेज 2 मेन्स की परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 30, 2026, 14:59 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News