UPPSC Topper List 2024 Out: नेहा पांचाल ने हासिल की रैंक 1, डाउनलोड करें PDF
UPPCS Topper List 2024: यूपीपीएससी की ओर से राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार फाइनल राउंड इंटरव्यू में शामिल हुए थे, वे टॉपर लिस्ट आगे लेख में देख सकते हैं।
UPPCS Topper List 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 29 मार्च 2026 को यूपीपीएससी पीसीएस टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ परीक्षा ( UPSC PCS) 2024 के अंतिम परिणाम के साथ जारी की गई है। टॉपर्स लिस्ट में प्रीलिम्स, मेंन्स और इंटरव्यू में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के अंकों के अनुसार विवरण शामिल है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपीपीएससी टॉपर्स लिस्ट, डाउनलोड लिंक और अन्य विवरण यहां देख सकते हैं।
UPPCS Topper List 2024: टॉपर लिस्ट जारी
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (UPPSC) 29 मार्च, 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 विभिन्न पदों और सेवाओं में अधिसूचित 947 रिक्तियों के कुल 932 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है।

इससे पहले, पीसीएस मेन्स का परिणाम 4 फरवरी, 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें 2,719 उम्मीदवार इंटरव्यू पास कर चुके थे। बाद में, कई याचिकाओं पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद, 20 मार्च, 2026 की अधिसूचना के माध्यम से दो अतिरिक्त उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई। इस लेख में टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ आप डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPCS Topper List 2024: टॉपर लिस्ट पीडीएफ लिंक
यूपीपीसीएस के 2024 सत्र के टॉपर्स की सूची uppsc.up.nic.in पर जारी कर दी गई है। इंटरव्यू प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक संपन्न हुई थी। परीक्षा का अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। कुल 2719 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार में भाग लिया था। इनमें से 932 उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश राज्य और उच्च अधीनस्थ सेवाओं के अंतर्गत रिक्त पदों के लिए चयनित किया गया है। उप कलेक्टर पद के लिए नेहा पंचाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। उम्मीदवार टॉपर लिस्ट पीडीएफ यहां नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
| यूपीपीसीएस टॉपर लिस्ट 2024 |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.