UPSC CMS Notification 2026: यूपीएससी सीएमएस परीक्षा नोटिफिकेशन upsc.gov.in जारी, अंतिम तिथि सहित डिटेल देखें

Last Updated: Mar 12, 2026, 14:26 IST

UPSC CMS Notification 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (UPSC) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहां दी गई है।

UPSC CMS Notification 2026
UPSC CMS Notification 2026

UPSC CMS Notification 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS) 2026 भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण यहां देख सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 11 मार्च से शुरू हो गया है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 है। यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा 2 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी।

UPSC CMS Notification 2026: ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है ताकि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और सेवाओं के लिए योग्य चिकित्सा पेशेवरों का चयन किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, आयोग उम्मीदवारों को अपना यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) प्रोफाइल अपडेट या संशोधित करने की एक बार की सुविधा प्रदान करता है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूआरएन प्रोफाइल में किए गए किसी भी बदलाव को पहले से जमा किए गए आवेदन में ना दर्शाया जाए। जानकारी केवल उम्मीदवार द्वारा आवश्यक बदलाव करने और यूआरएन प्रोफाइल को सफलतापूर्वक दोबारा लॉक करने के बाद जमा किए गए आवेदन पर ही लागू होगी।

यूपीएससी सीएमएस ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 डाउनलोड लिंक 

UPSC CMS Notification 2026: हाइलाइट्स

यूपीएससी सीएमएस के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम 

यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS) 

संगठन का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 

अधिसूचना जारी होने की तिथि

11 मार्च, 2026

आवेदन शुरू होने की तिथि

11 से 31 मार्च, 2026 

परीक्षा तिथि

2 अगस्त, 2026

चयन प्रक्रिया 

  • सीबीटी

  • इंटरव्यू 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in

UPSC CMS Notification 2026: पात्रता 

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को MBBS की अंतिम परीक्षा के लिखित और व्यावहारिक दोनों चरण क्वालिफाई करने होंगे। एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं। उन्हें चयन के अंतिम चरण से पहले एमबीबीएस की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

UPSC CMS Apply Online 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, उम्मीदवारों को CMS 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करना चाहिए।

  • उम्मीदवारों को एक बार का पंजीकरण (ओटीआर) प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

  • उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  • अगले चरण में, उम्मीदवारों को फॉर्म जमा करना होगा।

  • उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लेना चाहिए।

Check: UPSSSC Recruitment 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Mar 12, 2026, 14:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News