UPSC CSE Cut off 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कट-ऑफ मार्क्स जारी, डाउलोड करें PDF

Last Updated: Mar 10, 2026, 16:33 IST

UPSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में चयनित हुए 958 उम्मीदवारों के  मेन्स, पर्सनैलिटी टेस्ट और इंटरव्यू के कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। मार्कशीट PDF डाउनलोड करने के लिए आगे लेख देखें। 

UPSC CSE Marks 2025
UPSC CSE Marks 2025

UPSC CSE Marks 2025:  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में चयनित हुए 958 उम्मीदवारों के  मेन्स, पर्सनैलिटी टेस्ट और इंटरव्यू के कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। हालांकि, इसकी मार्कशीट सेक्शन वाइज UPSC पोेर्टल पर मार्च 2026 के अंत तक जारी कर दी जाएगी। यूपीएससी 2025 टॉपर्स के कट-ऑफ मार्क्स की लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, लिखित परीक्षा, पर्सनैलिटी टेस्ट मार्क्स और कुल मार्क्स आदि निहित है। 

जनरल कैटेगरी के लिए फाइनल कट-ऑफ मार्क्स 963, ओबीसी के लिए 931, एससी के लिए 905 और एसटी के लिए 902 है। UPSC CSE 2025 में कुल 958 कैंडिडेट्स को IAS, IPS और IFS के लिए चुना गया। उम्मीदवार UPSC पोर्टल के जरिए सिविल सेवा परीक्षा 2025 टॉपर्स के कट-ऑफ मार्क्स की लिस्ट देख सकते हैं। 

UPSC CSE Cut off 2025 कटऑफ 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 2025 की कट-ऑफ उन न्यूनतम अंकों को दर्शाती है, जो उम्मीदवारों को अगले चरण की मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं। साल 2025 के कट-ऑफ मार्क्स जनरल कैटेगरी के लिए 92.66, ईडब्ल्यूएस के लिए 89.34 और ओबीसी के लिए 92.00 के लिए आरक्षित किए गए।  

श्रेणी 

कट-ऑफ मार्क्स 

जनरल 

92.66

ईडब्ल्यूएस 

89.34

ओबीसी 

92.00

एससी 

84.00

एसटी 

82.66

पीडब्ल्यूबीडी-1 

76.66

पीडब्ल्यूबीडी-2

54.66

पीडब्ल्यूबीडी-3

40.66

पीडब्ल्यूबीडी-5 

40.66

UPSC CSE Marks 2025 की PDF डाउनलोड करने का लिंक 

UPSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में चयनित हुए 958 उम्मीदवारों के कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। अनुज अग्निहोत्री ने 1071 मार्क्स हासिल कर नंबर 1 का स्थान प्राप्त किया। राजेश्वरी सुवे एम ने ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल कर 1067 मार्क्स प्राप्त किए। एकांश ढुल ने 1057 मार्क्स के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर UPSC Topper List 2025 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC Topper List 2025 PDF डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPSC Topper List 2025 कैसे डाउनलोड करें? 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के टॉपर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

  • Examinations टैब पर क्लिक करें। अब Marks Information पर जाएं।

  • Civil Services (Main) Examination, 2025 पर क्लिक करें।

  • UPSC Topper List 2025 के कट-ऑफ मार्क्स की PDF डाउनलोड कर लें।  

ये भी पढ़ें: Bihar Police SI Result 2026: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट जल्द जारी, ऐसे करें चेक

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 10, 2026, 16:33 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News