UPSC Prelims 2026 Expected Cut Off: यहां देखें यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की संभावित कट-ऑफ

Last Updated: May 24, 2026, 17:45 IST

UPSC Prelims 2026 Expected Cut Off: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 आज यानि दिनांक 24 मई 2026 को देशभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट खत्म हो चुकी है। दूसरी चल रही है। हम आपको नीचे लेख में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 की संभावित कट-ऑफ लिस्ट के बारे में बताएंगे। 

UPSC Prelims 2026 Expected Cut Off
UPSC Prelims 2026 Expected Cut Off

UPSC Prelims 2026 Expected Cut Off: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) आज यानि दिनांक 24 मई 2026 को देशभर के निर्धारित केंद्रों पर यूपीएसससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन कर रहा है। पहली शिफ्ट खत्म हो चुकी है, जो कि सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक हुई थी। इस शिफ्ट में जनरल स्टडी (GS) का पेपर-1 हुआ था। अब दूसरी शिफ्ट चल रही है, जो कि दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। इसमें सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट का पेपर-2 हो रहा है। हम आपको नीचे लेख में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 की अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट के बारे में बताएंगे। 

UPSC Prelims 2026 Expected Cut Off 

यूपीएससी की कट-ऑफ लिस्ट हर साल परीक्षा के लेवल और परीक्षा में शामिल उम्मीदवार के आधार पर बदलती रहती है। अगर हम कट-ऑफ लिस्ट की बात करें, तोे इससे परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का कॉन्फिडेंस बढ़ता है और वे इसके हिसाब से अपनी रणनीति बनाते हैं, ताकि सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक किया जा सकें, जिसकी परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। आप नीचे दी गई टेबल में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 की अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं।

श्रेणी

अनुमानित कट-ऑफ (200 में से)

जनरल (यूआर)

85-90

ईडब्ल्यूएस

80-85

ओबीसी 

84-90

एससी 

80-84

एसटी 

78-82

Previous Year UPSC Prelims Cut Off 

श्रेणी 

2025 

2024

2023

2022

2021

2020

जनरल 

92.66

87.98

75.41

88.22

92.51

98.00

ओबीसी 

92.00

87.28

74.75

87.54

89.12

95.34

ईडब्ल्यूएस 

89.34

85.92

68.02

82.83

80.14

90.00

एससी 

84.00

79.03

59.25

74.08

75.41

82.00

एसटी 

82.66

74.23

47.82

69.35

70.71

77.34

पीडब्ल्यूबीडी 1 

76.66

69.42

40.40

49.84

68.02

53.34

पीडब्ल्यूबीडी  2

54.66

65.30

47.13

58.59

67.33

44.66

पीडब्ल्यूबीडी  3

40.66

40.56

40.40

40.40

43.09

61.34

पीडब्ल्यूबीडी 5

40.66

40.56

33.68

41.76

45.80

61.34

UPSC CSE Prelims Cut Off 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

  • UPSC CSE Prelims Cut Off 2026 पर क्लिक करें। 

  • कट-ऑफ लिस्ट की PDF खुल जाएगी। 

  • PDF डाउनलोड कर लें।

UPSC CSE Prelims Cut Off 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड करने के बाद अपने प्राप्त अंकों का मिलान कट-ऑफ से करें और अगर आपके अंक कट-ऑफ से अधिक हैं, तो मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।   

UPSC CSE Prelims Cut Off 2026 को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की कट-ऑफ लिस्ट को कई फैक्टर्स प्रभावित कर सकते हैं। अगर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ जाती है, तो वहां कट-ऑफ बढ़ने के चांस भी बढ़ सकते हैं। कई बार प्रश्न पत्र की वजह से भी कट-ऑफ पर असर पड़ता है। अगर पेपर आसान आता है, तो कट-ऑफ हाई जाने के चांस बढ़ जाते हैं, वहीं अगर पेपर मुश्किल आता है, तो कट-ऑफ कम जाती है। इस बार की कट-ऑफ में यह देखना होगा कि कट-ऑफ को कौन-से कारक प्रभावित करते हैं। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: May 24, 2026, 16:26 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News