UPSC CSE Mains Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट 2024 मेरिट लिस्ट आधिकारिक UPSC वेबसाइट पर PDF प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर सूचीबद्ध है। उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र-II (DAF-II) भरना होगा, जिसमें कैडर और ज़ोन विकल्पों के साथ IAS, IFS और IPS जैसी उनकी सेवा प्राथमिकताएँ दर्शाई जाएँगी। परीक्षा में पास उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले राउंड यानि साक्षात्कार चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत जनवरी 2025 में होने की उम्मीद है।
upsc.gov.in Result 2024 Download PDF
चयन प्रक्रिया के अनुसार, मेन्स राउंड में पास होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार राउंड में शामिल होना होगा। उल्लेखनीय है कि भर्ती अभियान के तहत IAS, IPS, IFS आदि जैसी विभिन्न सेवाओं में भरने के लिए कुल 1056 रिक्तियां उपलब्ध हैं। उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल हुए वे नीचे दिए लिंक पर क्लिक रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
| UPSC Mains Result PDF | क्लिक करें |
UPSC IAS Main Result 2024 का अवलोकन
जो अभ्यर्थी यूपीएससी मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे नीचे दिए गए तालिका में मेरिट लिस्ट से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
| संगठन कानाम | संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) |
| परीक्षा का नाम | यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा |
| परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय |
| परीक्षा तिथि | 20 से 29 सितम्बर 2024 तक |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| परीक्षा चरण | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार |
| परीक्षा आवृत्ति | वर्ष में एक बार |
| यूपीएससी आधिकारिक वेबसाइट | www.upsc.gov.in |
यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड कैसे करें?
UPSC मेन्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "Examinations" या "What's New" में UPSC Mains Result 2024 से संबंधित लिंक खोजें।
- लिंक पर क्लिक करें और PDF फाइल डाउनलोड करें जिसमें सफल उम्मीदवारों की सूची होगी।
- PDF फाइल में अपने रोल नंबर या नाम को सर्च करने के लिए "Ctrl+F" का उपयोग करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation