UPSC NDA 1 Admit Card 2023: यूपीएससी ने जारी किया NDA परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां देखें डाउनलोड लिंक

Mar 24, 2023, 20:45 IST

UPSC NDA NA 1 Admit Card 2023 Out : संघ लोक सेवा आयोग ने  एनडीए 1 2023 की लिखित परीक्षा 16 अप्रैल 2023 को आयोजित होने वाली है। यूपीएससी एनडीए 1 का एडमिट जारी हो गया हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA NA 1 2023 Admit Card direct download
UPSC NDA NA 1 2023 Admit Card direct download

UPSC NDA 1  Admit Card 2023 Out: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा, 2023 के लिए यूपीएससी एनडीए 1 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है,वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से अपना UPSC NDA 1 Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

एनडीए और एनए 1 परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट आधिकारिक साइट से ही डाउनलोड करना होगा।

बता दें एनडीए 1 एडमिट कार्ड 2023 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने नहीं दि जाएगा। एनडीए 1 2023 की लिखित परीक्षा 16 अप्रैल 2023 को आयोजित होने वाली हैं।

UPSC NDA 1 Admit Card 2023 डाउनलोड कैसे करें

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • इसेक बाद 'UPSC की विभिन्न परीक्षाओं के लिए E-ADMIT CARD' लिंक पर जाएं।
  • फिर NDA/NA 1 के लिए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन आई डी दर्ज करें।
  • यूपीएससी एनडीए 1 कॉल लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिक्षार्थी इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

UPSC NDA 1 Admit Card 2023 PDF

क्लिक करें

UPSC NDA 1 Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए यहां सीधा लिंक दिया गया है।जिस पर क्लिक कर उम्मीदवार आसानी से एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं। भर्ती किए गए उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के साथ परीक्षा में उपस्थित होने के लिए आवंटित स्थान पर अपने ई-कॉल लेटर (UPSC NDA 1 Hall Ticket 2023) का प्रिंटआउट प्रस्तुत करना होगा।

UPSC NDA NA 1 2023 एग्जाम पैटर्न

यूपीएससी एनडीए और एनए 1 परीक्षा 2023 में दो पेपर शामिल हैं-गणित और सामान्य योग्यता टेट्स (जीएटी)। लिखित परीक्षा के दोनों पत्रों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं। NDA की परीक्षा में कुल 270 प्रश्नों की होती हैं, जिनमें 120 प्रश्न गणित के और 150 प्रश्न GAT के होते हैं। परीक्षा कुल 900 अंकों की होती हैं। लिखित परीक्षा के लिए सेक्शन-वायज़ क्वालीफाई अंक 25 प्रतिशत हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News