(Unofficial) UPSC Prelims 2026 Answer Key PDF: यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर 1 और पेपर 2 सेटवाइज आंसर की

Last Updated: May 24, 2026, 11:23 IST

UPSC Provisional Answer Key 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के तुरंत बाद UPSC Answer Key जारी होने की उम्मीद है। UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 2026 की आंसर की जारी होने की डेट, ऑब्जेक्शन कराने की अंतिम तिथि और डाउनलोड करने के बारे में उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं।

UPSC Prelims 2026 Answer Key 2026 PDF
UPSC Prelims 2026 Answer Key 2026 PDF

UPSC  Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। लेटेस्ट अधिसूचना के अनुसार, प्रीलिम्स एग्जाम 2026 की यूपीएससी आंसर कीएग्जाम समाप्त होने के तुरंत बाद जारी होने की उम्मीद है। इस कदम से पारदर्शिता में सुधार होगा और उम्मीदवारों को अपने स्कोर का पहले से अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। 

सामान्य अध्ययन (GS) 200 अंकों का प्रश्नपत्र है, जिसमें 100 प्रश्न होते हैं, प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होता है। जिसे Solve करने के लिए उम्मीदवारों के पास 2 घंटे का समय होता है। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के कुल अंकों का 1/3 भाग काटा जाता है। इसलिए, सामान्य अध्ययन-1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.667 अंक काटे जाते हैं। 

वहीं CSAT, जिसे प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन पेपर 2 के नाम से भी जाना जाता है। पेपर-1 की तरह ही निगेटिव मार्किंग वाला है। UPSC प्रारंभिक परीक्षा के GS-2 में 80 प्रश्न होते हैं, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2.5 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.833 अंक काटे जाते हैं। 

Civil Services Prelim Exam 2026: No long wait for answers!
No more uncertainty!
For the 1st time, UPSC will release the Provisional Answer Keys of the CSE (Prelim) Exam 2026 soon after the exam.
A significant step towards greater transparency. https://t.co/O6RCdPAM3I pic.twitter.com/szESfXUkhv

— Ajay Kumar (@drajaykumar_ias) May 18, 2026

UPSC Provisional Answer Key 2026: आंसर की 

यूपीएससी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने घोषणा की है कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी परीक्षा के बाद जारी करेगी। उम्मीदवार 31 मई, 2026 शाम 6 बजे तक QPRep पोर्टल के माध्यम से जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करके ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। पहले, ऑफिशियल आंसर की रिजल्ट जारी होने के बाद ही जारी की जाती थी, जिसमें अक्सर कई महीने लग जाते थे। यह नई नीति सुनिश्चित करती है कि उम्मीदवारों को सही उत्तरों तक शीघ्र पहुंच प्राप्त हो, जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन को समझने और अगले चरण - यूपीएससी मुख्य परीक्षा - की तैयारी करने में मदद मिलेगी।

यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर की 2026 देखने के लिए नीचे देखें:

UPSC CSE Prelims Answer Key 2026 Check

UPSC Provisional Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 से आयोग प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज करने की डिटेल नीचे टेबल में देख सकते हैं:

डिटेल्स 

विवरण

परीक्षा का नाम

यूपीएससी सिविल सेवा (Prelims) परीक्षा 2026

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

31 मई, 2026; शाम 6:00 बजे (संभावित)

मोड

ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट

यूपीएससी ऑनलाइन प्रश्न पत्र पोर्टल 

ऑब्जेक्शन लिंक

upsconline.nic.in

UPSC Provisional Answer Key 2026: पेपर 1 आंसर की 

यूपीएससी पेपर 1 की उत्तर कुंजी परीक्षा समाप्त होने के बाद यहां अपडेट कर दी जाएगी। यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर 1 की उत्तर कुंजी में कुल 200 अंकों के 100 प्रश्न हैं। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.66 अंकों की नकारात्मक अंकन प्रणाली है। उम्मीदवार यहां यूपीएससी आईएएस सेट A, B, C और D की उत्तर कुंजी पीडीएफ में देख सकेंगे और अपने स्कोर जान सकेंगे। 

यूपीएससी सीएसई पेपर 1 आंसर की 2026

डाउनलोड लिंक 

यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 सीएसएटी आंसर की: पेपर 2 आंसर की

यूपीएससी सीएसएटी परीक्षा का दूसरा पेपर है। यह परीक्षा योग्यता परीक्षा है जिसमें उम्मीदवारों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं। यूपीएससी सीएसएटी की उत्तर कुंजी जारी होते ही यहां अपडेट कर दी जाएगी। 

यूपीएससी सीएसई पेपर 2 आंसर की 2026

डाउनलोड लिंक 

यूपीएससी प्रीलिम्स के अंक कैसे कैलकुलेट करें?

यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम के लिए मार्क्स केलकुलेट करने के सिंपल स्टेप निम्नलिखित हैं:

  • सही उत्तरों की संख्या को प्रति प्रश्न दिए गए अंकों से गुणा करें।

  • कुल अंकों में से गलत उत्तरों की संख्या को ऋणात्मक अंकन कारक से गुणा करके प्राप्त राशि को घटा दें।

  • यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए नकारात्मक अंकन का अनुपात अंकों का 1/3 है।

  • उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आपने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर-1 में 75 प्रश्नों के सही उत्तर दिए और 25 प्रश्नों के गलत उत्तर दिए।

  • चरण 1: सही उत्तरों की संख्या को प्रति प्रश्न अंकों से गुणा करें:

  • सही उत्तर × प्रति प्रश्न अंक = 75 × 2 = 150

  • चरण 2: कुल अंकों में से गलत उत्तरों की संख्या को ऋणात्मक अंकन कारक से गुणा करके प्राप्त राशि को घटाएं:

  • गलत उत्तर × निगेटिव मार्किंग फैक्ट = 25 × 0.667 = 16.675

  • कुल अंक = 150 - 16.675 = 133.325

  • इसलिए, यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर-1 में आपके कुल अंक 133.325 होंगे।

  • आप यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर-2 (CSAT) के अंकों की गणना करने के लिए भी इन्हीं चरणों का पालन कर सकते हैं।

UPSC Answer Key 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यूपीएससी ऑफिशियल उत्तर कुंजी 2026 देखने के लिए, आपको नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करने होंगे: 

  1. यूपीएससी की वेबसाइट पर जाएं। 

  2. "यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तर कुंजी 2025" लिंक पर क्लिक करें। 

  3. इसे डाउनलोड करें और सेटवार प्रश्न पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  4. यूपीएससी जनरल स्टडीज पेपर 1 और 2 के लिए उत्तर कुंजी सेट-वार उपलब्ध कराई जाएगी।

  5. आपको दिए गए सेट में से चयन करें।

  6. नए पेज पर, पीडीएफ फाइल में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी खुल जाएगी। 

  7.  जो विकल्प आपने शीट में चिह्नित किए हैं, उनका मिलान उन उत्तरों से करें। 

Check: UPSC Prelims Question Paper 2026


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 24, 2026, 11:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News