UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने 194 रिक्तियों के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Last Updated: May 25, 2026, 17:24 IST

UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में कुल 194 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दिनांक 23 मई 2026 से 12 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

UPSC Recruitment 2026
UPSC Recruitment 2026

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत जारी किया गया। इसके जरिए 32 ग्रुप-ए और ग्रुप-बी राजपत्रित पदों पर कुल 194 रिक्त पदों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भरा जाना है। इंजीनियरिंग, विज्ञान, एटमॉस्फेरिक स्टडीज, भाषाएं, मैकेनिकल, सिविल, ऑयल टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, और एविएशन मेंटेनेंस से जुड़े उम्मीदवार इन पदों के लिए यूपीएससी के ओआरए पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 12 जून 2026 है। 

UPSC Recruitment 2026 आवेदन करने का लिंक 

यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में कुल 194 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले अपनी लॉग इन डिटेल्ट को पहले से ही तैयार रखें। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

यूपीएससी रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक 

क्लिक करें 

UPSC Recruitment 2026 - हाइलाइट्स

यूपीएससी में 194 रिक्त पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थति में उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राघिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

रिक्त पदों की संख्या 

194 

विज्ञापन संख्या 

05/2026 

विभाग का नाम

केंद्र सरकार के अलग-अलग विभाग

नोटिफिकेशन 

जारी

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

23 मई 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

12 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in

UPSC Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

यूपीएससी में कुल 194 रिक्त पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास पदों से संबंधित इंजीनियरिगं की डिग्री, मास्टर्स की डिग्री और पीएचडी सहित डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन फीस 25 रुपये रखी गई है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।    

UPSC Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपीएससी में 194 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिेए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

  •  UPSC Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: RBI Office Attendant Result 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन जारी हो सकता है आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट का रिजल्ट

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: May 25, 2026, 17:24 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News