UPSC Result 2026: सिविल सेवा परीक्षा में राजेश्वरी सुवे एम. ने महिला वर्ग में किया टॉप, देशभर में दूसरी रैंक
UPSC Result Rank 2: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने शुक्रवार यानि कि 6 मार्च, 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। तमिलनाडू की रहने वाली राजेश्वरी सुवे एम. ने देशभर में महिला वर्ग में टॉप करने के साथ ऑल इंडिया दूसरा रैंक हासिल किया है। इस लेख में हम उनकी पूरी सक्सेस स्टोरी के बारे में जानेंगे।
UPSC Result 2026 Toppers: संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा(UPSC CSE Result 2025) के नतीजे जारी कर दिए हैं। देशभर में जहां पहली रैंक पर AIIMS के अनुज अग्निहोत्री(Anuj Agnihotri) ने टॉप किया है।
वहीं, महिला वर्ग में राजेश्वरी सुवे एम.(Rajeshwari Suve M) ने महिला वर्ग में टॉप करने के साथ देशभर में दूसरा रैंक हासिल किया है। वह मूलरूप से तमिलनाडू की रहने वाली हैं और वर्तमान में राज्य में डिप्टी क्लेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सर्विस में रहते हुए तैयारी की और देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में दूसरा रैंक हासिल कर टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है।
UPSC AIR 2: TNPSC टॉपर हैं राजेश्वरी सुवे एम.
राजेश्वरी सुवे एम. तमिलनाडू लोक सेवा आयोग ग्रुप-1 की टॉपर रही हैं। वह इस समय तमिलनाडू में ही डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी तैयारी के लिए नौकरी नहीं छोड़ी, बल्कि सेवा में रहते हुए ही देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल सिविल सेवा जैसी परीक्षा में देशभर में दूसरा रैंक हासिल किया है।
UPSC Topper 2026: राजेश्वरी का विवरण
|
पहले से प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत
राजेश्वरी पहले से ही प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं। उन्होंने TNPSC Group 1 परीक्षा में पूरे तमिलनाडू राज्य में 11वां स्थान प्राप्त किया था। इस परीक्षा के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया और दिन-रात इस परीक्षा की तैयारी में लग गई।
हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को भी समझा और तैयारी भी जारी रखी। राजेश्वरी ने राज्य परीक्षा की तैयारी को अपना आधार बनाया और इस आधार की नींव पर UPSC Civil Services के विषयों को पढ़ा। उन्होंने कुल 958 सफल उम्मीदवारों में दूसरा रैंक हासिल किया है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.