UPSSSC JE Result 2026: यूपीएसएसएससी जेई रिजल्ट upsssc.gov.in जारी, डायरेक्ट लिंक से Scorecard डाउनलोड करें
UPSSSC JE Result 2026: यूपीएसएसएससी ने जूनियर इंजीनियर (JE) रिजल्ट 2026 अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC JE Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, ने जूनियर इंजीनियर रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है।
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स पात्रता परीक्षा (PET) 2023 के अंकों और साल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया है। आयोग के अनुसार, पदों की संख्या से 15 गुना तक उम्मीदवारों को मूल्यांकन के लिए चुना गया था।
UPSSSC JE Result 2026: रिजल्ट जारी
यूपीएसएसएससी जेई रिजल्ट 2026 में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी। मूल्यांकन के बाद आयोग ने चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए 4,612 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया। जिसमें मेन्स लिस्ट के लिए 3,739 उम्मीदवार और Waiting List के तहत 873 उम्मीदवार शामिल हैं।
UPSSSC JE Result 2026: हाइलाइट्स
विज्ञापन संख्या 08 Exam/2024 के तहत विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 2847 रिक्त पद शामिल हैं। रिजल्ट से जुड़े अन्य जरूरी डिटेल उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| संगठन | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| परीक्षा का नाम | जूनियर इंजीनियर |
| विज्ञापन संख्या | 08 Exam/2024 |
| पदों की संख्या | 2,847 |
| लिखित परीक्षा कब हुई | 7 जुलाई, 2024 |
| रिजल्ट डेट जारी होने की तिथि | जारी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC JE Result 2026: स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?
यूपीएसएसएससी जेई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर, UPSSSC JE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
लॉगिन करने के बाद रिजल्ट आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.