UPSSSC Lekhpal PET Result 2026 OUT: यूपी लेखपाल रिजल्ट upsssc.gov.in पर घोषित, यहां देखें कट ऑफ, मेरिट लिस्ट PDF
UP Lekhpal Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPSSSC लेखपाल रिजल्ट 2026 (Advt 02/2025) मेन्स परीक्षा का परिणाम 26 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना क्वालिफाइंग स्टेटस, कट-ऑफ मार्क्स और UPSSSC लेखपाल रिजल्ट मेरिट लिस्ट PDF चेक कर सकते हैं।
UPSSSC Lekhpal PET Result 2026 OUT, Sarkari Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल PET रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट PDF भी जारी की है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी हुआ है, जिसमें अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
UPSSSC लेखपाल रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स
Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) ने लेखपाल रिजल्ट 2026 ऑनलाइन जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
-
परीक्षा का नाम: UPSSSC लेखपाल भर्ती परीक्षा
-
आयोजक संस्था का नाम: Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC)
-
रिजल्ट जारी होने की तिथि: 26 फरवरी 2026
-
आधिकारिक वेबसाइट: upsssc.gov.in

UP Lekhpal Result 2026 PDF Download Link
Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission की विज्ञापन संख्या 02-Exam/2025 के तहत लेखपाल मुख्य परीक्षा (Preliminary Eligibility Test-2025) के लिए 7,994 पदों पर चयन प्रक्रिया चल रही है। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET-2025) में शून्य या उससे कम/निगेटिव अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया गया है।
PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर 7,994 पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना (कटऑफ पर समान अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों सहित) कुल 3,66,712 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा की तिथि आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।
आयोग ने बताया है कि चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट और कटऑफ अंक 26 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी नीचे उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
UP Lekhpal Result 2026 PDF Link
UPSSSC लेखपाल कट ऑफ 2026
आयोग ने रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित कट ऑफ अंक हासिल किए हैं, वे अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे। पूरी मेरिट लिस्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दी गई इमेज में कैटेगरी वाइज यूपी लेखपाल कट ऑफ देख सकते हैं।

UPSSSC लेखपाल रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार अपना रिजल्ट और कट ऑफ आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
-
Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
“UPSSSC लेखपाल मेन्स एग्जामिनेशन रिजल्ट 2026” लिंक खोलें।
-
रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
-
Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
-
यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप क्वालिफाई हो गए हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.