UPSSSC Lower PCS Paper Analysis 2026: यूपी लोअर पीसीएस मेन्स का पेपर कैसा रहा? यहां जानें गुड अटैंप्ट्स और डिफिकल्टी लेवल

Last Updated: Aug 23, 2026, 12:48 IST

UPSSSC Lower PCS Paper Analysis 2026: यूपीएसएसएसी ने आज यानी दिनांक 23 अगस्त 2026 को यूपी लोअर पीसीएस की मेन्स परीक्षा सफलतापूर्वक संचालित की। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की गई। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख में एग्जाम के डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

UPSSSC Lower PCS Paper Analysis 2026
UPSSSC Lower PCS Paper Analysis 2026

UPSSSC Lower PCS Paper Analysis 2026: त्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज आज यानी दिनांक 23 अगस्त 2026 को यूपी लोअर पीसीएस की मेन्स परीक्षा सफलतापूर्वक संचालित की गई। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक ओमएमआर शीट पेन और पेपर पर आयोजिक की गई थी। इस परीक्षा में सब्जेक्ट रिलेटिड नॉलेज, कंप्यूटर नॉलेज और उत्तर प्रदेश की जानकारी से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा कुल 100 नंबर की हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपीएसएसएसी कुल 2,000 से अधिक रिक्त पदों को भरना चाहता है।   

इस लेख के जरिए जागरण जोश 23 अगस्त 2026 को हुई यूपी लोअर पीसीएस मेन्स परीक्षा के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएगा। विश्लेषण में उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, परीक्षा के सेक्शन वाइज रिव्यू, ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स की बात होगी।   

UPSSSC Lower PCS Exam Analysis 2026 in English

UPSSSC Lower PCS Exam Analysis 2026 परीक्षा पैटर्न 

यूपी लोअर पीसीएस मेन्स परीक्षा के पैटर्न में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। परीक्षा में सब्जेक्ट रिलेटिड नॉलेज (साइंस व टेक्नोलॉजी, पर्यावरण, डेटा, हिंदी, इतिहास, इंडियन पॉलिटी, भूगोल, इकोनॉमी और करंट अफेयर्स),   कंप्यूटर नॉलेज और उत्तर प्रदेश की जानकारी से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। यूपी लोअर पीसीएस मेन्स परीक्षा कुल 2 घंटे के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। बाकी जानकारी टेबल में दी गई है।  

भाग

विषय

प्रश्नों की संख्या 

कुल अंक

1

सब्जेक्ट रिलेटिड नॉलेज 

65

65

कंप्यूटर नॉलेज

15

15

3

उत्तर प्रदेश की जानकारी 

20

20

कुल 

 

100

100 

UPSSSC Lower PCS Paper Analysis 2026 परीक्षा टाइमिंग 

यूपी लोअर पीसीएस पदों के चयन में 3 चरण शामिल है। पहले चरण में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा, दूसरे चरण में मेन्स परीक्षा और तीसरे व आखिरी चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद तीनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। एग्जाम टाइमिंग के लिए आप नीचे बनी टेबल देख सकते हैं।  

शिफ्ट 

एग्जाम टाइमिंग 

रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा की अवधि 

सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक 

सुबह 09:00 बजे

2 घंटे

UPSSSC Lower PCS Exam Analysis 2026 

यूपी लोअर पीसीएस मेन्स परीक्षा 2026 के विश्लेषण में सब्जेक्ट वाइज डिफिकल्टी लेवल और एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों के साथ ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल शामिल है। यह विश्लेषण परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक और सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। 

  • आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने पेपर के बारे में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी।  

  • उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल मध्यम था। 

UPSSSC Lower PCS Paper Analysis 2026 डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स 

यूपी लोअर पीसीएस मेन्स परीक्षा 2026 सफलतपूर्वक आयोजित की गई थी। आप नीचे दी गई टेबल से परीक्षा के ओवरऑल लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विषय  

डिफिल्टी लेवल 

गुड अटैंप्ट्स 

सब्जेक्ट रिलेटिड नॉलेज 

मध्यम 

जल्द अपडेट

कंप्यूटर नॉलेज

मध्यम   

जल्द अपडेट

उत्तर प्रदेश की जानकारी 

आसान से मध्यम 

जल्द अपडेट

ओवरऑल

मध्यम  

जल्द अपडेट

UPSSSC Lower PCS Expected Cut off 2026

यूपीएसएसएसी लोअर पीसीएस मेन्स की परीक्षा के बाद रिजल्ट और कट-ऑफ  भी जारी करेगा। फिलहाल आप नीचे अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है।   

कैटेगरी  

अनुमानित कट-ऑफ अंक  

जनरल

68-73

ईडब्ल्यूएस

60-65

ओबीसी 

55-60

एससी 

50-55

एसटी 

47-52

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 23, 2026, 12:05 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News