Vijay Vardhan IAS Success Story: 35 बार असफल होने के बाद IAS बने विजय वर्धन, मोटिवेट करती है उनकी कहानी

Last Updated: Mar 16, 2026, 19:21 IST

Vijay Vardhan IAS Success Story: हरियाणा के रहने वाले विजय वर्धन ने 35 बार सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा दी। हर बार उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। पर विजय ने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों से सीखते रहें और आगे बढ़ते रहें। साल 2018 में उन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा दी, जिसमें न केवल सफल हुए बल्कि 104 रैंक लाकर आईपीएस बन गए, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं हुए। 2021 में फिर से परीक्षा दी और 70 रैंक के साथ आईएएस बन गए। इस तरह उन्होंने इतिहास रच दिया।  

Vijay Vardhan IAS Success Story
Vijay Vardhan IAS Success Story

Vijay Vardhan IAS Success Story:  कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं। बस कड़ी मेहनत और जीतने का जज्बा होना चाहिए। फिर इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बार असफल हुए। हरियाणा में जन्में विजय वर्धन की कहानी भी कुछ यही कहती है। विजय ने सरकारी नौकरी पाने की आस में 35 बार परीक्षा दी, लेकिन सफल नहीं हो सकें। पर उन्होंने मेहनत करना नहीं छोड़ा। गलतियों से सीखते रहें और आगे बढ़ते रहें। फिर आया साल 2018, जब विजय ने सिविल सेवा की परीक्षा दी और वह रैंक 104 के साथ आईपीएस बन गए। पर यह उनके लिए काफी नहीं था। जिद को मानो पंख लग गए थे। 2021 में फिर से परीक्षा दी और वह 70 रैंक के साथ IAS बन गए। उनकी यह कहानी लाखों सिविल सेवा अभ्यर्थियों को प्रेरित करने वाली है। 

कौन है विजय वर्धन 

विजय वर्धन का जन्म हरियाणा के सिरसा जिले में हुआ। साल 2018 में सिविल सेवा की परीक्षा में पास कर पहले वह 104 रैंक के साथ आईपीएस बनें और 2021 रैंक के साथ आईएएस बन गए। विजय की शुरूआती पढ़ाई लिखाई हरियाणा से ही पूरी हुई है। उन्होंने हिसार से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।विजय ने अपनी लगन, धैर्य और मेहनत से अपनी एक अलग पहचान बनाई। एक इंटरव्यू में था कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लोगों को खुद पर हमेशा भरोसा रखना चाहिए। 

विजय वर्धन ने UPSC की तैयारी कैसे की? 

विजय वर्धन के UPSC में दो बार सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और सही रणनीति की भूमिका रही है। बेसिक के लिए सामान्य अध्ययन, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मजबूत पकड़ बनाई। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखते थे। मेन्स की परीक्षा के लिए विजय रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करते थे और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेते थे।  

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान, राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास करना आसान नहीं होता। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से गुजरना होता है। इसके बाद IAS, IPS और IFS के लिए चयन किया जाता है।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 16, 2026, 19:21 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News