रिटायर बैंक मैनेजर की बेटी बनीं IAS , UPSC में 64 रैंक हासिल कर बनाया नया मुकाम
भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा लाखों अभ्यर्थी देते हैं, लेकिन कुछ ही क्रैक कर पाते हैं क्योंकि यह एग्जाम काफी टफ माना जाता है। इसके लिए सच्ची मेहनत और लगन की जरूरत होती है। शिवाक्षी दीक्षित ने अपने आप को साबित कर आईएएस का एग्जाम क्रैक कर इतिहास रच दिया। UPSC में उनकी रैंक 64 आई है।
Shivakshi Dixit IAS Story: शिवाक्षी दीक्षित का जन्म लखनऊ के इंदिरा नगर में हुआ था। वह बचपन से ही IAS बनने का सपना देखा करती थी और साल 2021 में उनका यह सपना पूरा हुआ, जब उनकी रैंक UPSC में 64 आई। शिवाक्ष के पिता का नाम कृष्ण कांत दीक्षित है, जो ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद से रिटायर हो चुके हैं।
अपने दूसरे प्रयास में बनीं IAS
आईएएस अधिकारी शिवाक्षी दीक्षित की मां का नाम वीना दीक्षित है, जो कि टीचर है। उन्होंने यूपीएससी के दूसरे अटेंप्ट में एग्जाम क्वालीफाई किया। इसके बाद वे IAS बन गई है। शिवाक्षी ने कड़ी मेहनत और सच्ची लगन पर खुद को साबित किया है। गांव में खुशी का माहौल है। गांव के युवा उन्हें प्रेरणा का स्त्रोत मानकर यूपीएससी की तैयारी में जुट गए हैं।
2021 में शिवाक्षी बनीं IAS
शिवाक्षी IAS बनने से पहले 2020 में हुई उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में पास हो चुकी है। उनकी रैंक 2 आई थी। IAS बनने के बाद उन्हें बेतिया नगर निगम आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया था। शिवाक्षी कहती है कि युवाओं को अपने करियर को गंभीरता से लेना चाहिए। मेहनत में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।
शिवाक्षी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से किया ग्रेजुएशन
शिवाक्षी की अगर पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से साल 2017 में पूरी की। इसके बाद वह यूपीएससी की तैयारी में जुट गई और 2021 में IAS बनने का बचपन का सपना पूरा किया।
ये भी पढ़ें: CO पिता की बेटी ने UPSC में कायम की मिसाल, 56वीं रैंक हासिल कर बनीं IAS
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.