UPSC Topper 2025 AIR 6 Zinnia Aurora: रोहतक की बेटी ने किया कमाल, जानें उनके IAS बनने की कहानी

Last Updated: Mar 10, 2026, 16:20 IST

UPSC Topper 2025 AIR 6 Zinnia Aurora: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। IPS जीन्निया अरोड़ा ने ऑल इंडिया रैंक-6 हासिल कर सफलता का परचम लहराया। हरियाणा के रोहतक में जन्मीं जीनिया ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर यह मुकाम पाया।     

UPSC Topper 2025 AIR 6 Zinnia Aurora
UPSC Topper 2025 AIR 6 Zinnia Aurora

UPSC Topper 2025 AIR 6 Zinnia Aurora: सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में IPS जीन्निया अरोड़ा ने ऑल इंडिया रैंक-6 हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। हरियाणा के रोहतक में जन्मीं जीन्निया अरोड़ा ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। हालांकि उन्होंने साल 2024 में भी सिविल सेवा परीक्षा दी थी, जिसमें उनकी ऑल इंडिया रैंक-4 आई थी। इसके बाद वह IPS बन गई थी। जीन्निया की यह कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। आज हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे।  

कौन है जीन्निया अरोड़ा? 

जीन्निया का जन्म साल 2001 में हरियाणा के रोहतक में हुआ। फिलहाल वह दिल्ली में रह रही है। जीन्निया ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-6 हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने PeaceX नामक एनजीओ के साथ काम भी किया है, जो संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक संस्थानों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय नीति और युवाओं के सशक्तिकरण पर कार्य करता है। वह एक सिविल सेवा परिवार से आती है। उनके पिता, राजीव कुमार अरोड़ा, सेवानिवृत्त हैं, और उनकी माता, अंजना अरोड़ा, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। इसके बाद ही उनके मन में सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा जागी। 

जीन्निया अरोड़ा की पढ़ाई

जीन्निया अरोड़ा ने अपनी स्कूली शिक्षा Sanskriti School, New Delhi से पूरी की, जहां वे अपने बैच की टॉपर थीं। बाद में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपनी स्नातक (Undergraduate) पढ़ाई की और वर्ष 2022 में अर्थशास्त्र (Economics) और राजनीति विज्ञान (Political Science) में बी.ए. की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष 2023 में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा किया। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए जिनिया ने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध (Political Science and International Relations – PSIR) को अपना वैकल्पिक विषय चुना। आज इसके चलते वह ऑल इंडिया रैंक में नंबर 6 का स्थान हासिल करने में कामयाब हुई। 

जीनिया अरोड़ा ने UPSC की तैयारी कैसे की?

जीन्निया अरोड़ा के UPSC CSE 2024 and 2025 की परीक्षा में सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई और सही रणनीति की भूमिका रही है। बेसिक के लिए सामान्य अध्ययन, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मजबूत पकड़ बनाई। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखती थी। मेन्स की परीक्षा के लिए जीनिया रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करती थी और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेती थी। 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवापरीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। अनुज अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान, राजेश्वरी सुवे एम का दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास करना आसान नहीं होता। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से गुजरना होता है। इसके बाद IAS, IPS और IFS के लिए चयन किया जाता है।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 7, 2026, 12:24 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News