इतिहास आईएएस मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इतिहास आईएएस (लिखित) सामान्य अध्ययन I का हिस्सा है. यह बहुत व्यापक विषय है और उम्मीदवारों से गहन और व्यापक तैयारी की मांग करता है. उम्मीदवारों को इतिहास की बुनियादी समझ विकसित करनी चाहिए.
आईएएस मुख्य (लिखित) परीक्षा 2014 में छात्रों की मदद कर सकने वाले कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स इस प्रकार हैं–
• सिंधु घाटी सभ्यता की कला और संस्कृति
• वैदिक युग का साहित्य
• जैन और बौद्ध धर्म की कला और साहित्य
• संगम साहित्य और दक्षिण भारत के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवन का चित्रण
• मौर्य युग में कला एवं संस्कृति का विकास
• भारतीय – इस्लामी कला और संस्कृति– किले, निर्माण, साहित्य आदि.
• छोटे साम्राज्यों और राजवंशों का कला एवं संस्कृति के विकास में योगदान
• भारत के विभिन्न इलाकों में नृत्य, संगीत और साहित्य
• भारत में राजनीतिक आंदोलन के लिए समर्थन हेतु सामाजिक जागृति आंदोलनों की भूमिका
• भारत में सांप्रदायिक दंगों और संघर्ष का इतिहास
• भारत में सांप्रदायिक संगठनों की उत्पत्ति और विकास एवं देश के विभाजन में उनकी भूमिका
• पहला विश्व युद्ध और भारत में राजनीतिक आंदोलन
• भारत की आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारियों की भूमिका
• स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका
• स्वतंत्रता संग्राम में प्रेस की भूमिका और प्रेस पर लगाए गए प्रतिबंध
• मध्यस्थों और चरमपंथियों के बीच राजनीतिक जागरूकता और भारतीयता के एहसास को पैदा करने की तुलना
• स्वतंत्रता संग्राम पर विभिन्न जनजातीय विद्रोह और उसके प्रभाव
• भारत के मध्यम वर्ग पर पाश्चात्य देशों का प्रभाव और स्वतंत्रता आंदोलनों एवं सामाजिक जागृति के निहितार्थ
• तुष्टीकरण की नीति और द्वितीय विश्व युद्ध
• यूरोपीय देशों की औद्योगिक क्रांति इंग्लैंड से अलग क्यों थीं?
• अफ्रीका और दक्षिण एशिया में राजनीतिक स्वतंत्रता आंदोलन
• सोवियत रूस के विघटन के बाद अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में बदलाव
• फ्रांसीसी क्रांति की तुलना में रूसी क्रांति का प्रभाव वैश्विक था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation