भूगोल आईएएस मुख्य (लिखित) परीक्षा के सामान्य अध्ययन I पेपर का हिस्सा है. भूगोल सामान्य अध्ययन के पाठ्यक्रम के अन्य सभी वर्गों के ऊपर निर्णायक बढ़त वाला विषय है. भूगोल इतना व्यापक है कि इसकी पठन सामग्री में सामान्य अध्ययन के करीब सभी क्षेत्र कवर हो जाते हैं. पर्यावरण अध्ययन को भूगोल का हिस्सा माना जा सकता है क्योंकि यह क्षेत्र के भौतिक गुणों से प्रभावित है.
यहां भूगोल की कई शाखाएं हैं जिनमें अन्य विषय भी शामिल हैं. जैसे आर्थिक भूगोल, जनसंख्या भूगोल और ऐसी ही अन्य शाखाएं. अपने व्यापक कवरेज के कारण सामान्य अध्ययन में भूगोल छात्रों को हमेशा बढ़त दिलाता है.
सामान्य अध्ययन भूगोल के महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं–
• भौतिक भूगोल जिसमें पृथ्वी के विकास संबंधित विभिन्न सिद्धांत, आंतरिक गुण, दुनिया भर में ज्वालामुखी का वर्गीकरण शामिल है.
• भूकंप और विश्व में इसका वर्गीकरण, भारत में भूकंप प्रवण क्षेत्र, भूकंप और ज्वालामुखी बेल्ट के बीच संबंध.
• समुद्री प्लेट औऱ विवर्तनिक गतिविधियां, महत्वपूर्ण मछली पकड़े जाने वाले क्षेत्र, उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने का आधार नहीं होने के कारण.
• विश्व में संसाधनों का वितरण और संसाधनों की उपलब्धता में भारत का योगदान.
• हिमालय के गुण और पश्चिमी घाटों एवं मैदानी क्षेत्रों एवं पठारों के साथ इसकी तुलना औऱ हिमालय में सक्रिय टेक्टोनिज्म के सबूत.
• हिमालय औऱ प्रायद्वीपीय नदियों के गुण और तुलना.
• जलवायु विज्ञान के सामान्य विषय जैसे अवक्षेपण, उष्णकटिबंधीय और शीतोष्ण चक्रवात.
• शिवालिक रेंज की संरचनात्मक गुण, एल-नीना और ला-नीना का भारतीय मॉनसून पर प्रभाव, भारतीय मॉनसून तंत्र.
• भारत में कोरल विरंजन के मुद्दे.
• भारत और दुनिया का प्रमुख औद्योगिक समूह और इन समूहों के विकास के पीछे मुख्य वजहें.
• भारत में नदियों को जोड़ने की व्यवहार्यता और पानी संकट की समस्या.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation