इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज में भारतीय अर्थव्यवस्था, राज्यों से संबंधित, राष्ट्रीय समाचार, खेल-कूद, विज्ञान व व्यक्तित्व आदि से संबंधित ऐसे प्रश्न होते हैं, जिनका भारत से संबंध है. इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. सितंबर 2011 के इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप भारत में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. यह सिविल सेवा परीक्षा, बैंक पीओ, एसएससी, एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील ने 71वीं फार्मेसी एण्ड फार्मास्युटिकल सांइसेज वर्ल्ड कांग्रेस का उद्घाटन 6 सितंबर 2011 को कहां किया? इस 5 दिवसीय सम्मेलन का आयोजन अंतराष्ट्रीय फोर्मास्यूटिकल फेडेरेशन और भारतीय फोर्मास्यूटिकल इंडस्ट्री ने संयुक्त रूप से किया.
a. चेन्नई
b. हैदराबाद
c. मुम्बई
d. कोलकाता
Answer: (b) हैदराबाद
2. उत्तराखंड राज्य की राज्यपाल मार्गेट्र अल्वा ने भारतीय जनता पार्टी के नेता भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी को राज्य के 6वें मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ 11 सितंबर 2011 को दिलाई. राज्य के इतिहास में निम्नलिखित में से किसे दो बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ?
a. भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी
b. रमेश पोखरियाल निशंक
c. नारायण दत्त तिवारी
d. नित्यानंद स्वामी
Answer: (a) भुवनचन्द्र सिंह खंडूरी
3. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को प्रादेशिक सेना में किस पद के मानद रैंक से 13 सितंबर 2011 को सम्मानित किया?
a. कैप्टन
b. ब्रिगेडियर
c. लेफ्टिनेंट कर्नल
d. कर्नल
Answer: (c) लेफ्टिनेंट कर्नल
4. गौतम राजाध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने के बाद 13 सितंबर 2011 को मुम्बई में निधन हो गया. इनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से था?
a. फिल्म निर्देशन
b. फोटोग्राफी
c. राजनीति
d. समाज सेवा
Answer: (b) फोटोग्राफी
5. राष्ट्रवपति प्रतिभा सिंह देवी पाटिल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेनद 124 की धारा 2 के अंतर्गत प्रदत्त् अधिकारों का प्रयोग करते हुए गुजरात उच्चा न्या यालय के मुख्यद न्या4याधीश न्यायमूर्ति सुधांशु ज्योतति मुखोपाध्याुय, बंबई उच्च् न्यामयालय के न्या4याधीश न्यायमूर्ति श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई और कर्नाटक उच्चत न्या्यालय के मुख्य न्याबयाधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर को वरिष्ठरता के क्रम में सर्वोच्च न्या यालय का न्याबयाधीश 12 सितंबर 2011 को नियुक्ते किया. इस नियुक्ति के बाद सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 26 से बढ़कर 29 हो गई. अनुच्छेद 124 के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की संख्या कितने से अधिक नहीं होनी चाहिए?
a. 29
b. 30
c. 31
d. 32
Answer: (c) 31
Comments
All Comments (0)
Join the conversation