1. पिछले दिनों कनाडा के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा उपयोगी पेपर-स्ट्रिप टेस्ट विकसित किया है, जो खाद्य या पेय पदार्थो में मौजूद पेस्टिसाइड की जांच महज कुछ मिनटों में कर सकता है। यह टेस्ट कौन सा है?
(क)पेस्टिसाइड स्ट्रिप टेस्ट
(ख) डिपस्ट्रिप टेस्ट
(ग) मल्टी स्ट्रिप टेस्ट
(घ) इनमें से कोई नहीं
2. हाल ही में इंजीनियरों ने लेजर, सेंसर व मैपिंग सॉफ्टवेयर युक्त एक ऐसे स्मार्ट ह्वीलचेयर का निर्माण किया है, जिसे चलाने के लिए रिमोट या मानव निर्देश की जरूरत नहीं पडेगी। इन इंजीनियरों का संबंध किस प्रमुख संस्था से है?
(क) बेथलहम स्थित लेहाई यूनिवर्सिटी
(ख) पेरिस स्थित लेहाई यूनिवर्सिटी
(ग) लिस्बन स्थित लेहाई यूनिवर्सिटी
(घ) टोकियो स्थित लेहाई यूनिवर्सिटी
3. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी व अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने हाल ही में फेफडे व त्वचा कैंसर की कोशिकाओं में आए सभी परिवर्तनों की पहचान कर इसके जीनों की मैपिंग तैयार की है। डॉक्टरों की राय है कि यह विशिष्ट खोज कैंसर की जांच, थेरेपी व इसकी नई दवा बनाने में काफी उपयोगी साबित होगी। शोधकर्ताओं के अनुसार त्वचा व फेफडे के ट्यूमर में कितने उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) पाए गए?
(क) 33,000 व 13,000
(ख) 13,000 व 23,000
(ग) 33,000 व 23,000
(घ) 33,000 व 3,000
4. इंजीनियरों ने हाल ही में सेंसर युक्त एक ऐसे मकान का निर्माण किया है, जो व्यक्ति की अनुपस्थिति भांपकर एअरकंडीशनर, टेलीविजन आदि स्वत: स्वीच ऑफ कर देता है। यह ईको-फेंडली हाउस किस देश में निर्मित किया गया?
(क) जर्मनी
(ख) जापान
(ग) दक्षिण कोरिया
(घ) चीन
5. ब्रिटिश डॉक्टरों ने हाल ही में उच्च रक्तचाप रोगियों को दवा से निजात दिलाने के लिए आपरेशन की एक विशेष प्रक्रिया की खोज की है, जिसे महज एक घंटे में पूरा किया जा सकता है। विशेषज्ञों की राय में यह खोज इस क्षेत्र में हुए पिछले पचास सालों की सबसे महत्वपूर्ण खोजों में एक है। यह विशिष्ट ऑपरेशन कौन सा है?
(क) रेनल सिम्पैथेटिक नर्व एब्लेशन
(ख) फेनल सिम्पैथेटिक नर्व एब्लेशन
(ग) वेनल सिम्पैथेटिक नर्व एब्लेशन
(घ) मोनो नर्व एब्लेशन
6. यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के वैज्ञानिकों ने डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए एक ऐसे बैक्टीरिया की खोज की है, जो डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को संक्रमित कर उसके जीवनकाल को कम कर देता है। यह बैक्टीरिया कौन सा है?
(क) वोल्बाचिया
(ख) टोल्बाचिया
(ग) फोल्बाचिया
(घ) इनमें से कोई नहीं
7. पिछले दिनों प्रमुख अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के हब्बल टेलीस्कोप ने अति दूरस्थ व अति प्राचीन गैलेक्सी की खोज की है, जो अंतरिक्ष की महा घटना बिग बैंग से महज 60 से 80 करोड वर्ष बाद की हैं। यह गैलेक्सी कितनी प्राचीन है?
(क) 13 अरब वर्ष पुरानी
(ख) 3 अरब वर्ष पुरानी
(ग) 23 अरब वर्ष पुरानी
(घ) 33 अरब वर्ष पुरानी
8. पिछले दिनों यूनिवर्सिटी ऑफ मिचिगन के वैज्ञानिक कुछ खास जीवों के रिजेनरेशन प्रक्रिया की उस मास्टर मेकेनिज्म की खोज की है, जिसके जरिए जीव अपने क्षत-विक्षत अंगों को स्वत: विकसित कर लेता है। इनमें से प्रमुख जीव कौन सा है?
(क) गिलहरी
(ख) जेब्रा
(ग) कबूतर
(घ) जेब्राफिश
9. पिछले दिनों अमेरिका में पहली बार अति खतरनाक ड्रग-रेजिस्टेंट टीबी का मामला प्रकाश में आया है। प्राय: दवाओं से बेअसर यह लाइलाज टीबी कौन सी है?
(क) एएक्सडीआर
(ख) पीएक्सडीआर
(ग) एफएक्सडीआर
(घ) एक्सएक्सडीआर
10. इन दिनों स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिक 2018 तक तैयार होने वाले एक ऐसे प्रथम कृत्रिम मस्तिष्क बनाने में जुटे हैं, जो बुद्धिमान के साथ-साथ सक्रिय भी होगा। क्या आप बता सकते हैं कि यह मस्तिष्क किन-किन तत्वों से बनाया जा रहा है?
(क) तांबा व सोना
(ख) तांबा, सोना व सिलिकन
(ग) सोना व सिलिकन
(घ) चांदी, तांबा व सोना
सही उत्तर- 1. (ख), 2. (क), 3. (ग), 4. (ख), 5. (क), 6. (क), 7.(क), 8.(घ), 9. (घ), 10.(ख)
रामनयन सिंह
Comments
All Comments (0)
Join the conversation