1. हाल ही में डॉक्टरों ने एमआरआई तकनीक के जरिए एक नई स्कैन-विधि द्वारा ब्लीडिंग हॉर्ट की पहली बार इमेज खींचने में सफलता हासिल की है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह स्कैन-विधि हॉर्ट अटैक के बाद हृदय की हुई क्षति का आकलन करने में काफी मददगार साबित होगी। यह अति उपयोगी खोज किस देश की देन है?
(क) अमेरिका (ख) इंडिया
(ग) ब्रिटेन (घ) जापान
2. पिछले दिनों अमेरिकी नियामक संस्था एफडीए ने गंभीर मानसिक बीमारी (ओसीडी) से ग्रस्त कुछ विशेष रोगियों के इलाज के लिए एक नई तकनीक के इस्तेमाल की इजाजत दी। यह नई तकनीक क्या है?
(क)मेडट्रानिक्स रिक्लेम ब्रेन स्टिम्यूलेटर (ख) मेडट्रानिक्स डीप ब्रेन स्टिम्यूलेटर
(ग) ट्रानिक्स रिक्लेम डीप ब्रेन स्टिम्यूलेटर (घ) मेडट्रानिक्स रिक्लेम डीप ब्रेन स्टिम्यूलेटर
3. हाल ही में वैज्ञानिकों ने ऐसे दो जीन की खोज की, जो गेहूं को अति खतरनाक फंगस रोगों से बचा सकते हैं। इन जीनों की खोज करने वाली संस्था है?
(क) लंदन स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट बॉयोलॉजी
(ख) दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट बॉयोलॉजी
(ग)पेरिस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट बॉयोलॉजी
(घ) ज्यूरिख स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट बॉयोलॉजी
4. इन दिनों अमेरिकी वैज्ञानिक बहरे व्यक्तियों के लिए एक ऐसी डिवाइस विकसित कर रहे हैं, जो विभिन्न साउंड को वाइब्रेशन में बदल देगी, ताकि पी व बी जैसे अक्षरों को बेहतर समझा जा सके, जो लिप रिडिंग के जरिए प्राय: स्पष्ट नहीं हो पाते। यह महत्वपूर्ण डिवाइस किस प्रमुख संस्था द्वारा विकसित की जा रही है?
(क) एमआईटी (ख) यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया
(ग) टेक्सास यूनिवर्सिटी (घ) मियामी यूनिवर्सिटी
5. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में अति आधुनिक स्पेस टेलीस्कोप युक्त एक अंतरिक्ष यान लांच की है, जो कि हमारे सौर्यमंडल के बाहर पहली बार पृथ्वी जैसे ग्रह का पता लगाने में सक्षम होगा। यह अंतरिक्ष यान कौन-सा है?
(क) मूलर (ख) कैप्लर
(ग) कैप्लर 2 (घ) मूलर 2
6. हाल ही में फे्रंच डॉक्टरों द्वारा पेश की गई एक क्लीनिकल ट्रायल रिपोर्ट के अनुसार, मलेरिया पीडित बच्चों में ब्लड सुगर की तीव्र गिरावट होने से उनकी मृत्यु होने की आशंका बढ जाती है। क्या आप बता सकते हैं कि लो ब्लड सुगर की इस अवस्था को क्या कहा जाता है?
(क) माइक्रोग्लाइकेमिया (ख) हाइपोग्लाइकेमिया
(ग) मल्टीग्लाइकेमिया (घ) इनमें से कोई नहीं
7. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक हालिया रिसर्च के अनुसार, शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से बचने के लिए एचआईवी वायरस तेजी से उत्परिवर्तन करता है। क्या आप बता सकते हैं कि वे कौन से मॉलिक्यूल्स हैं, जो संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित करते हैं।
(क) ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीबॉडी (ख) ह्यूमन ल्यूकोसाइट सेल्स
(ग) ह्यूमन ल्यूनोसाइट एंटीजंस (घ) ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजंस
उत्तर-1.(ग), 2. (घ), 3.(घ), 4.(क), 5.(ख), 6.(ख), 7.(घ)
रामनयन सिंह
Comments
All Comments (0)
Join the conversation