देश की बात
लोकपाल से कम कुछ नहीं की मांग पर अडे अन्ना, अनशन जारी।
सौमित्र सेन पर महाभियोग का रास्ता साफ
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अन्ना हजारे के धरने को देशव्यापी समर्थन। रामलीला मैदान, दिल्ली में अनशन पर बैठे अन्ना।
कोलकाता हाइकोर्ट के न्यायाधीश, जस्टिस सौमित्र सेन पर महाभियोग चलाए जाने को राज्यसभा की हरी झंडी।
सेन पर वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
खेल के मैदान से
सबा अंजुम भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान।
बार्सिलोना बना स्पेनिस सुपर कप चैम्पयन
राजपाल सिंह अगले महीने चीन के ओर्डोस में होने जा रही एशियन चैम्पियन ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान। सबा अंजुम को महिला टीम की कमान।
पोलैंड के डेरिसुएज स्विरेच ने चैन्नईमें आयोजित वर्ल्डजूनियर चेस चैम्पियनशिप जीती। पेरू की डेयसी बालिका वर्ग में चैम्पियन।
विश्व अंडर-20 फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में पुर्तगाल का मुकाबला ब्राजील से। बगोटा में होगा फाइनल मच।
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एजाज अहमद पाक टीम के नए बैटिंग कोच।
स्पेनिस सुपर कप के खिताबी मुकाबले में बासिर्लोना ने रीयल मैड्रिड को पराजित कर खिताब जीता। लियोन मेसी बने मैन ऑफ द मैच।
देश विदेश
फाइटर एयरक्राफ्ट टी-50 ने भरी पहली उडान।
काबुल में आतंकी हमले में 10 की मौत।
अमेरिका पाक को 80 अरब की सहायता राशि रोके जाने पर कायम। पाक से आतंक विरोधी अभियान में सार्थक कदम उठाने की अपेक्षा जताई।
भारत-रूस केज्वाइंट वेंचर सुखोई टी-50 स्टील्थ जेट फाइटर ने भरी पहली उडान। मैक्स-2011 एयरशो के दौरान किया गया अनावरण।
अफगान स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी काबुल में ब्रिटिश काउंसलेट पर आतंकी हमला। 10 की मौत, कई घायल।
अर्थ जगत
कोल इंडिया बनी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी।
गूगल ने खरीदी मोटरोला।
दुनिया के सबसे पसंदीदा सर्च इंजन गूगल ने मोबाइल कंपनी मोटरोला मोबिलिटी को खरीदा। 12.5 अरब डॉलर में हुई डील।
मारुति ने उतारा स्विफ्ट का नया मॉडल। छोटी कारों के बाजार में प्रतिस्पर्धाबढने की उम्मीद।
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के प्रमुख जी.श्रीनिवास को देश की सबसे बडी सरकारी बीमा कंपनी न्यू इंडिया एंश्योरेंस के सीएमडी का प्रभार।
बाजार पूंजीकरण के आधार पर कोल इंडिया (सीआइएल) बनी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी। अब तक यह ओहदा रिलायंस इंडस्ट्री के पास था।
खबरें आस-पास
फिल्म एक्टर शम्मी कपूर नहीं रहे।
पश्चिम बंगाल अब होगा पश्चिम बंग।
गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता शमशेर राज कपूर उर्फ शम्मी कपूर का मुंबई में निधन। वे 79 साल के थे।
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग किया गया। सर्वदलीय बैठक में हुआ फैसला।
जाने माने फिल्म कला निर्देशक समीर चंदा का निधन। अपने 32 साल के कॅरियर में उन्होंने तीन बार बेस्ट आर्ट डायरेक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
जोश डेस्क
सभी प्रतियोगी परीक्षा के करेंट अफेयर्स की तैयारी हेतु जागरण जोश का करेंट अफेयर्स पढ़ें .
Comments
All Comments (0)
Join the conversation