करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, इसमें आपको भारत के संविधान दिवस और ऑस्कर अवार्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि जैसे मामलों के बारे में जानकारी देने के साथ ही नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसेकि, नोबल शांति पुरस्कार और दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ी के बारे में जरुरी जानकारी दी जा रही है.
• जिस देश के प्रधानमंत्री को नोबल शांति पुरस्कार 2021 के लिए नामित किया गया है - इजराइल
• भारत के जिस न्यायालय के एक फैसले के मुताबिक, केंद्र और राज्यों को नागरिकों की अर्जित संपत्तियों पर अनिश्चितकालीन अधिकार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है - सर्वोच्च न्यायालय
• प्रधानमंत्री मोदी ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के जिस सत्र को आभासी तौर पर संबोधित किया है - 80 वां सत्र
• अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के नए अध्यक्ष के तौर पर जिसे नियुक्त किया गया है - ग्रेग बार्कले
• जो राजनेता बिहार विधानसभा के नए स्पीकर चुने गये हैं - विजय कुमार सिन्हा
• जिस निजी बैंक का विलय सिंगापुर के DBS बैंक में कर दिया गया है - लक्ष्मी विलास बैंक
• भारत में प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस जिस दिन मनाया जाता है - 26 नवंबर
• ऑस्कर अवार्ड्स के लिए जिस फिल्म को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चुना गया है - जल्लीकट्टू
• दुनिया के जिस महानतम फुटबॉल खिलाड़ी का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है - डिएगो माराडोना
• कोविड - 19 की रोकथाम के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार के नए दिशानिर्देश जिस समयावधि के लिए लागू होंगे - 01 दिसंबर, 2020 - 31 दिसंबर, 2020
Comments
All Comments (0)
Join the conversation