करेंट अफेयर्स क्विज़: 21 फरवरी 2018

Feb 21, 2018, 18:43 IST

Current Affairs Quiz in Hindi
Current Affairs Quiz in Hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - यूनिसेफ रिपोर्ट, शक्ति मोबाइल एप आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1.  हाल ही में किस ई-कॉमर्स कंपनी ने ऑनलाइन उत्पाद बेचने हेतु खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के साथ समझौता किया है?
a.    फ्लिप्कार्ट
b.    अमेज़न
c.    मिन्त्रा
d.    ईबे


2.  किस देश में चल रहे राजनैतिक संकट के दौरान हाल ही में चीन ने हिन्द महासागर में 11 युद्धपोत उतारे हैं?
a.    श्रीलंका
b.    म्यांमार
c.    बांग्लादेश
d.    मालदीव


3.  हाल ही में किस देश की एक कंपनी द्वारा में लकड़ी से 70 मंजिला इमारत बनाए जाने की घोषणा की गयी?
a.    कनाडा
b.    जापान
c.    दक्षिण कोरिया
d.    फ्रांस


4. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने कितने किलोमीटर लंबी जेपोर-मलकानगिरी रेल लाइन परियोजना को 2676.11 करोड़ की संपूर्ण लागत पर अनुमोदित कर दिया है?
a.    80 किलोमीटर
b.    100 किलोमीटर
c.    110 किलोमीटर
d.    130 किलोमीटर


5. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कितनी राशि के राष्ट्रीय शहरी आवास कोष (एनयूएचएफ) के गठन को मंजूरी प्रदान की है?
a.    24,000 करोड़ रुपये
b.    45,000 करोड़ रुपये
c.    60,000 करोड़ रुपये
d.    70,000 करोड़ रुपये


6. हाल ही में किस राज्य में दो दिवसीय निवेशक शिखर सम्मेलन आरंभ किया गया?
a.    हरियाणा
b.    उत्तर प्रदेश
c.    बिहार
d.    गुजरात


वीडियो: इस सप्ताह के करेंट अफेयर्स घटनाक्रम जानने के लिए देखें

 

7. हाल ही में रेल मंत्रालय ने किस देश के साथ प्रशिक्षण और कर्मचारियों के विकास संबंधी मुद्दे पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
a.    मोरक्को
b.    मिस्र
c.    सऊदी अरब
d.    जॉर्डन


8. हाल ही में यूनिसेफ द्वारा जारी शिशु मृत्यु दर संबंधी रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रति एक हजार बच्चों पर कितने नवजात शिशुओं की मृत्यु हो जाती है?
a.    25.4
b.    20.6
c.    18.8
d.    10


9
. यूनिसेफ द्वारा 'एवरी चाइल्ड अलाइव' नाम से जारी रिपोर्ट में किस देश को नवजात बच्चों की मृत्यु दर के हिसाब से सबसे बदतर हालत वाला देश घोषित किया है?
a.    भारत
b.    गिनी-बसाऊ
c.    दक्षिणी सूडान
d.    पाकिस्तान


10. हाल ही में किस राज्य में महिलाओं की सुरक्षा हेतु 'शक्ति' मोबाइल एप सेवा शुरू की गई है?
a.    हरियाणा
b.    गुजरात
c.    हिमाचल प्रदेश
d.    मध्य प्रदेश



उत्तर:
1. b. अमेज़न
विवरण: अमेज़न ने खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है जिसमें भारत के गांवों के खादी कारीगर अपने उत्पाद को सीधे अमेज़न से बेच सकते हैं.

2. d. मालदीव
विवरण: मालदीव में चल रहे राजनैतिक संकट के दौरान हाल ही में चीन ने हिन्द महासागर में 11 युद्धपोत उतारे हैं.

3 . b. जापान
विवरण: जापान की एक कंपनी 2041 में अपनी 350वीं वर्षगांठ पूरी होने के मौके पर दुनिया की सबसे ऊंची (70 मंजिला) लकड़ी की इमारत बनाने की तैयारी कर रही है.

4. d. 130 किलोमीटर
विवरण: आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 130 किलोमीटर लंबी जेपोर-मलकानगिरी नई लाइन परियोजना को 2676.11 करोड़ की संपूर्ण लागत पर अनुमोदित कर दिया है.

5. c. 60,000 करोड़ रुपये
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 60,000 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय शहरी आवास कोष (एनयूएचएफ) के गठन को मंजूरी दे दी है.

6. b. उत्तर प्रदेश

विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लखनऊ में दो दिवसीय उत्तर प्रदेश निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया गया.

7. a. मोरक्को
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मोरक्कोल के नेशनल रेलवे कार्यालय के बीच सहयोग के समझौते को पूर्वव्यापी मंजूरी प्रदान की है.

8. a. 25.4
विवरण: यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में नवजात मृत्यु दर 25.4 है, अर्थात हर 1000 जीवित बच्चों में 25.4 की मौत हो जाती है.

9. d. पाकिस्तान
विवरण: संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) द्वारा हाल ही में 'एवरी चाइल्ड नामक रिपोर्ट में कहा गया कि नवजात शिशुओं की मृत्यु दर के लिहाज से पाकिस्तान सबसे खतरनाक देश है.

10. c. हिमाचल प्रदेश
विवरण: हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘शक्ति’ मोबाइल एप सेवा शुरू की गई है. इस एप को बिना इन्टरनेट उपयोग में लिया जा सकता है.

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News