Peru's first female President: डीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) पेरू की पहली महिला प्रेसिडेंट बन गयी है. उन्होंने हाल ही में नए प्रेसिडेंट के रूप में शपथ ली है. वह इससे पहले पेरू की उपराष्ट्रपति थी. पेरू की कांग्रेस ने बुधवार को राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को पद से हटाने के लिए मतदान किया था. पेरू एक साउथ अमेरिकन देश है.
पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को महाभियोग प्रस्ताव के बाद पद से हटा दिया गया है. बोलुआर्टे ने जुलाई 2021 में पेरू की पहली उपराष्ट्रपति भी बनी थी.
Dina Boluarte, Peru's first female president, pledges to heal nation's wounds https://t.co/jOgAf2nDAu pic.twitter.com/T8dM41BCya
— Reuters (@Reuters) December 8, 2022
कौन है डीना बोलुआर्टे?
पेरू की पॉलिटिक्स में अपनी पहचान बनाने वाली डीना बोलुआर्टे पेशे से एक वकील भी है. उन्होंने 7 दिसंबर 2022 को पेरू के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है. उन्होंने, 29 जुलाई 2021 से 26 नवंबर 2022 तक विकास और सामाजिक समावेशन मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी है.
उन्होंने वर्ष 2007 से 2022 तक 'राष्ट्रीय पहचान और नागरिक स्थिति रजिस्ट्री' (RENIEC) के प्रमुख के रूप में भी कार्य किया है.
पूरा नाम | डीना एर्सिलिया बोलुअर्ट ज़ेगरा |
जन्म | 31 मई 1962 (चलहुंका, पेरू) |
एजुकेशन | एलएलबी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ सैन मार्टिन डी पोरेस |
पॉलिटिकल पार्टी | फ्री पेरू (2022 से पहले), इंडिपेंडेंट (2022 से) |
पेरू की पहली उपराष्ट्रपति | 28 जुलाई 2021 से 7 दिसंबर 2022 तक |
पेड्रो कैस्टिलो पर लगया गया महाभियोग:
पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को महाभियोग प्रस्ताव के माध्यम से पद से हटाया गया है. वह एक आपातकालीन सरकार स्थापित करने की कोशिश भी की थी. देश की कांग्रेस को भंग करने के प्रयास के बाद कैस्टिलो को हटाने के लिए 101 सांसदों ने अपना वोट किया. 10 संसद अनुपस्थित थे. जिसके बाद कैस्टिलो को हिरासत में ले लिया गया.
यूएसए ने भी कैस्टिलो की कांग्रेस को भंग करने की योजना को खारिज कर दिया था. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, "हम पेरू के संविधान का खंडन करने वाले किसी भी कार्य के खिलाफ खड़े रहेंगे और स्पष्ट रूप से अस्वीकार करेंगे.
पेरू के बारें में:
रिपब्लिक ऑफ़ पेरू एक वेस्टर्न साउथ अमेरिकन देश है. इसका बॉर्डर नार्थ में इक्वाडोर और कोलंबिया से ईस्ट में ब्राजील साउथ ईस्ट में बोलिविया साउथ में चिली है और यह देश साउथ और वेस्ट में पसिफ़िक ओसियन से घिरा हुआ है. पेरू की राजधानी लिमा है और यह साउथ अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा देश है.
इसे भी पढ़े:
यूक्रेन के प्रेसिडेंट वलोडिमिर ज़ेलेंस्की 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' चुने गए
Comments
All Comments (0)
Join the conversation