ICC World Test Championship 2023 Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे. विकेटकीपर के रूप में चयनकर्ताओं ने एक बार फिर केएस भरत पर भरोसा जताया है.
आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हुई है. IPL में रहाणे धोनी के नेतृत्व वाली CSK की टीम से खेल रहे है.
🚨 NEWS 🚨#TeamIndia squad for ICC World Test Championship 2023 Final announced.
— BCCI (@BCCI) April 25, 2023
Details 🔽 #WTC23 https://t.co/sz7F5ByfiU pic.twitter.com/KIcH530rOL
रहाणे की हुई वापसी:
रहाणे की 15 महीने बाद टीम में वापसी हुई है. श्रेयस अय्यर इस समय पीठ की चोट से जूझ रहे है, जिसके चलते उनका ऑपरेशन भी कराया गया है. इन कारणों से भी रहाणे की वापसी तय मानी जा रही थी. हालांकि आईपीएल 2023 में रहाणे जबरदस्त फॉर्म में चल रहे है. रहाणे ने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेला था.
ये है भारतीय टेस्ट टीम:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम का चयन कर दिया गया है.
टीम इस प्रकार है-
1 | रोहित शर्मा (कप्तान) |
2 | शुभमन गिल |
3 | चेतेश्वर पुजारा |
4 | विराट कोहली |
5 | अजिंक्य रहाणे |
6 | केएल राहुल |
7 | केएस भरत (विकेटकीपर) |
8 | रविचंद्रन अश्विन |
9 | रवींद्र जडेजा |
10 | अक्षर पटेल |
11 | शार्दुल ठाकुर |
12 | मोहम्मद शमी |
13 | मोहम्मद सिराज |
14 | उमेश यादव |
15 | जयदेव उनादकट |
इंग्लैंड में खेला जायेगा फाइनल:
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 का फाइनल इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जायेगा. जहां फाइनल में भारत की भिडंत ऑस्ट्रेलिया से होगी. ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का भी ऐलान कर दिया गया है.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 का फाइनल 07 से 11 जून के बीच खेला जायेगा. 12 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है.
ये खिलाड़ी हुए बाहर:
केएस भरत टीम में शामिल एकमात्र विशेषज्ञ विकेटकीपर है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डोमेस्टिक सीरीज में शामिल सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पहले से ही टीम से बाहर चल रहे है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी ऐलान:
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 और एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान कर दिया गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लबसचगने, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टोड मर्फी , मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क और डेविड वार्नर.
Your 17-strong squad ready for a massive few months abroad 💪 pic.twitter.com/yjrSdG9kyn
— Cricket Australia (@CricketAus) April 19, 2023
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप
पहला टूर्नामेंट 2019 एशेज सीरीज के साथ शुरू हुआ था. मार्च 2020 में, COVID-19 महामारी के कारण मैचों का आयोजन नहीं किया गया था. न्यूजीलैंड, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी.
2021-2023 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप, टेस्ट क्रिकेट की आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का दूसरा संस्करण है. पहले सीजन की विजेता न्यूजीलैंड की टीम है.
इसे भी पढ़ें:
Chandra Grahan 2023: इस दिन दिखेगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं
IPL Points Table 2023: अपडेटेड आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल यहां देखें, ऑरेंज और पर्पल कैप लिस्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation