Nobel Prize 2022: एनी एर्नॉक्स (Annie Ernaux) को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2022 प्रदान किया गया है. एनी एर्नॉक्स को 'साहस और क्लिनिकल एक्यूटी के लिए प्रदान किया जाता है जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति की जड़ों, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती है' (for the courage and clinical acuity with which she uncovers the roots, estrangements and collective restraints of personal memory) के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है. स्वीडिश एकेडमी ने इस पुरस्कार की घोषणा की है. क्लिनिकल एक्यूटी (clinical acuity) पर उनके कई लेख हैं.
BREAKING NEWS:
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2022
The 2022 #NobelPrize in Literature is awarded to the French author Annie Ernaux “for the courage and clinical acuity with which she uncovers the roots, estrangements and collective restraints of personal memory.” pic.twitter.com/D9yAvki1LL
एनी एर्नॉक्स के बारें में:
एनी एर्नॉक्स एक फ्रांसीसी लेखक और साहित्य की प्रोफेसर हैं. इनका जन्म 1 सितंबर 1940 लिलेबोन, फ्रांस में हुआ था, वह 82 वर्ष की है. उनका साहित्यिक कार्य, ज्यादातर आत्मकथात्मक, समाजशास्त्र के साथ जुड़ा हुआ है. एनी एर्नॉक्स ने अपने साहित्यिक करियर की शुरुआत 1974 में एक आत्मकथात्मक उपन्यास लेस आर्मोइरेस वाइड्स (क्लीन्ड आउट) से की थी. उन्हें उनकी पुस्तक 'द इयर्स' के लिए 2019 में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था. जिसे वर्ष 2008 में फ्रांसीसी आलोचकों द्वारा बहुत सराहा गया था.
साहित्य के नोबेल से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
- साहित्य में अब तक की सबसे उम्रदराज नोबेल पुरस्कार विजेता डोरिस लेसिंग हैं, जो 88 वर्ष की थीं, जब उन्हें 2007 में पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
- अभी तक, किसी को भी साहित्य का नोबेल पुरस्कार एक से अधिक बार नहीं दिया गया है.
- आज तक, सबसे कम उम्र के साहित्य पुरस्कार विजेता रुडयार्ड किपलिंग हैं, जिन्हें द जंगल बुक के लिए, 41 साल की उम्र में, 1907 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
- वर्ष 1931 में, एरिक एक्सल कार्लफेल्ट को मरणोपरांत साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 1974 से, नोबेल फाउंडेशन ने यह तय किया कि नोबेल पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिया जायेगा.
- 17 महिलाओं को अब तक (2022) साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. स्वीडिश लेखिका सेल्मा लेगरलोफ़ 1909 में सम्मानित होने वाली पहली महिला थीं.
- साहित्य का नोबेल सात अवसरों 1914, 1918, 1935, 1940, 1941, 1942 और 1943 में प्रदान नहीं किया गया था.
कितनी बार दो व्यक्तियों ने साझा किया साहित्य का नोबेल?
साहित्य का नोबेल पुरस्कार केवल चार मौकों पर दो व्यक्तियों के बीच साझा किया गया है. यह 1904 में फ़्रेडरिक मिस्ट्रल, जोस एचेगरे को, वर्ष 1917 में कार्ल गजेलरुप, हेनरिक पोंटोपिडान, वर्ष 1966 में शमूएल एग्नॉन, नेली सैस और 1974 में आइविंड जॉनसन, हैरी मार्टिंसन को दिया गया.
साहित्य का नोबेल पुरस्कार, 2021:
वर्ष 2021 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह को दिया गया था. उन्हें यह अवार्ड 'उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी के भाग्य के उनके अडिग और करुणामय पहुँच के लिए' दिया गया था.
इसे भी पढ़े
Nobel Prize 2022: तीन वैज्ञानिकों को मिला केमिस्ट्री का नोबेल, जानें किसे दूसरी बार मिला यह अवार्ड?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation