भारतीय युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने बुधवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक ठोक दिया. अपनी इस तूफानी पारी के साथ तिलक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम भी किये .
तिलक वर्मा के शानदार शतक की मदद से भारत ने यह मैच 11 रनों से जीत लिया और सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की.
यह भी देखें: Trump Cabinet 2.0: डॉनल्ड ट्रंप की नई टीम में मस्क की एंट्री, देखें किन भारतवंशी नेताओं को मिली जगह
51 गेंदों में जड़ा शतक:
तिलक ने केवल 51 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक जड़ा, जिसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल थे, जिससे भारत ने 20 ओवरों में 219/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया. पहले ओवर में संजू सैमसन के आउट होने के बाद तिलक वर्मा नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरे थे.
यशस्वी के बाद दूसरे भारतीय बने तिलक:
तिलक वर्मा भारत के पुरुष क्रिकेट में टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले यशस्वी जायसवाल के बाद दूसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं. जायसवाल ने 2023 में एशियाई खेलों में नेपाल के खिलाफ 21 साल और 279 दिन की उम्र में शतक बनाया था, जबकि तिलक ने 22 साल और पांच दिन की उम्र में यह कारनामा किया.
टी20I में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय:
टी20I में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल (नेपाल के खिलाफ), तिलक वर्मा (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ), शुभमन गिल (न्यूज़ीलैंड के खिलाफ) और सुरेश रैना (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) का नाम शामिल है.
खिलाड़ी | उम्र | बनाम | स्थान | वर्ष |
यशस्वी जायसवाल | 21 वर्ष, 279 दिन | नेपाल | एशियाई खेल 2023 | 2023 |
तिलक वर्मा | 22 वर्ष 5 दिन | दक्षिण अफ्रीका | सेंचुरियन | 2024 |
शुभमन गिल | 23 वर्ष, 146 दिन | न्यूज़ीलैंड | अहमदाबाद | 2023 |
सुरेश रैना | 23 वर्ष, 156 दिन | दक्षिण अफ्रीका | वेस्ट इंडीज | 2010 |
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय:
तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जो पहले सुरेश रैना के पास था. साथ ही, तिलक ने 22 साल और पांच दिन की उम्र में टॉप-टीयर टीमों के खिलाफ सबसे कम उम्र में टी20 शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation