केंद्र सरकार ने 25 अक्टूबर 2018 को वर्ष 2014, 2015 तथा 2016 के टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल ने यह फैसला किया है. निर्णायक मंडल में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, एन. गोपालास्वामी और डॉ. विनय सहस्रबुद्धे शामिल हैं.
टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना पुरस्कार के विजेता:
वर्ष | विजेता | विजेता के बारे में: |
2014 | राजकुमार सिंहजीत सिंह | वे मणिपुर नृत्य के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, वे एक अध्यापक, परफ़ॉर्मर तथा कोरियोग्राफर हैं. |
2015 | छायानाट | यह एक बांग्लादेशी संगठन है, इसकी स्थापना वर्ष 1961 में की गयी थी. इस संगठन ने बंगाली संस्कृति, संगीत तथा साहित्य में टैगोर के कार्य के प्रचार-प्रसार के लिए उत्कृष्ठ कार्य किया है. |
2016 | राम वनजी सुतार | राम सुतार का जन्म 19 फ़रवरी 1925 को महाराष्ट्र में धूलिया जिले के गोन्दुर गाँव में एक गरीब परिवार में हुआ था. वे एक प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं. उन्हें मध्य प्रदेश में गाँधी सागर बांध पर चम्बल स्मारक के निर्माण के लिए जाना जाता है. वे पद्मभूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं. |
पहला टैगोर पुरस्कार:
पहला टैगोर पुरस्कार वर्ष 2012 में भारत के महान सितारवादक पंडित रविशंकर को और दूसरा टैगोर पुरस्कार वर्ष 2013 में जुबीन मेहता को प्रदान किया गया.
पुरस्कार:
टैगोर पुरस्कार में एक करोड़ रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र, पट्टिका और पारंपरिक दस्तकारी/हथकरघा से बना उत्कृष्ट उपहार प्रदान किया जाता है.
टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना पुरस्कार:
भारत सरकार ने वर्ष 2011 में गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर के 150वें जन्मोत्सव पर टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना पुरस्कार का गठन किया था. यह पुरस्कार किसी भी देश के व्यक्ति/संस्था को प्रदान किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सियोल शांति पुरस्कार-2018' हेतु चयनित
Comments
All Comments (0)
Join the conversation