भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. विराट कोहली ने विशाखापट्टनम में 24 अक्टूबर 2018 को खेले गए मैच को मिलाकर, कुल 213 वनडे मुक़ाबलों की 205 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया है.
कोहली ने विशाखापट्टनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे सीरीज में 81 रन बनाते ही सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले सबसे कम वनडे मैचों में ये रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन ने 259वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी.
5वें भारतीय बल्लेबाज:
विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी के बाद इस मुकाम तक पहुँचने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक:
कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ छठा शतक लगाया. हशिम अमला, एबी डिविलियर्स और हर्शल गिब्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच शतक लगाए हैं.
चौथे कप्तान:
कोहली ऐसे चौथे कप्तान है जिन्होंने एक ही साल में वनडे और चेस्ट दोनों में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. उनसे पहले यह काम सचिन तेंदुलकर, रिकी पोटिंग, एंजेलो मैथ्यूज और स्टीव स्मिथ कर चुके हैं.
करियर का 37वां शतक:
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 37वां शतक लगाया.
लगातार मैचों में शतक:
विराट कोहली ने लगातार दो बार किसी टीम के खिलाफ लगातार मैचों में शतक जड़ा है. इससे पहले वह यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ भी कर चुके हैं.
कप्तान के तौर पर वनडे में 150 से ज्यादा रन:
विराट कोहली कप्तान के तौर पर वनडे में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले एंड्यू स्ट्रॉस ने यह कारनामा किया है.
वनडे क्रिकेट में 10 हज़ार रन बनाने वाले बल्लेबाज़:
10 हज़ार रन बनाने वाले बल्लेबाज़ | ||||
क्र.सं. | नाम | देश | रन | पारी |
1. | सचिन तेंडुलकर | भारत | 18426 | 259 |
2. | कुमार संगाकारा | श्रीलंका | 14234 | 296 |
3. | रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 13704 | 266 |
4. | सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 13430 | 328 |
5. | महेला जयवर्धने | श्रीलंका | 12650 | 333 |
6. | इंजमाम-उल-हक | पाकिस्तान | 11739 | 299 |
7. | जैक्स हेनरी कालिस | दक्षिण अफ्रीका | 11579 | 272 |
8. | सौरव गांगुली | भारत | 11363 | 263 |
9. | राहुल द्रविड़ | भारत | 10889 | 287 |
10. | ब्रायन लारा | वेस्टइंडीज | 10405 | 278 |
11. | तिलकरत्ने दिलशान | श्रीलंका | 10290 | 293 |
12. | महेंद्र सिंह धोनी | भारत | 10123 | 273 |
13. | विराट कोहली | भारत | 10076 | 205 |
सबसे तेज़ 8,000 रन:
इसके अलावा, विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे तेज़ 8,000 अंतर्राष्ट्रीय रन (137 पारी) बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बने.
तीसरे भारतीय बल्लेबाज:
24 अक्टूबर 2018 को विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में शतक जमाने वाले विराट कोहली ने घरेलू धरती पर 4,000 रन का आंकड़ा पार किया. वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने. कोहली ने सबसे कम पारियों में 4,000 रन पूरे किए. कोहली ने घरेलू जमीन पर सिर्फ 78वीं पारी में यह आंकड़ा पार किया जबकि सचिन तेंदुलकर को 4000 रन पूरा करने के लिए 92 पारियां खेलनी पड़ी थी. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी भी घरेलू धरती पर 4,000 रन बना चुके हैं. उन्होंने 99 पारियों में यह आंकड़ा पार किया था.
विराट कोहली के बारे में:
• विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में हुआ था.
• वे भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं. वे दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं.
• कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है.
• वो एक मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं और दायें हाथ के मध्यम गति गेंदबाज भी हैं.
• भारत के घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विराट दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते है जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करते है.
• उन्होंने एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया है.
• कोहली ने वर्ष 2008 में अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (एकदिवसीय) शुरुआत की और वर्ष 2011 के विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे.
• एकदिवसीय टीम में नियमित होने के बावजूद, कोहली किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ष 2011 में अपना पहला टेस्ट खेला था.
• कोहली वर्ष 2012 में आईसीसी वनडे प्लेयर के प्राप्तकर्ता था. नवंबर 2013 में उन्होंने पहली बार वनडे बल्लेबाज में शीर्ष स्थान पाया था.
• कोहली ने मार्च 2013 में विराट कोहली फाउंडेशन (वीकेएफ) नामक चैरिटी फाउंडेशन की शुरुआत की. संगठन का उद्देश्य वंचित बच्चों की मदद करना है और दान के लिए धन जुटाने के लिए घटनाओं का आयोजन करता है.
• इन्हें वर्ष 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
• उन्हें 2013 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के सम्मान में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था. पद्मश्री को उन्हें खेल श्रेणी के तहत 2017 में सम्मानित किया गया था.
• कोहली ई॰एस॰पी॰एन॰ द्वारा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एथलीटों में से एक है और फोर्ब्स द्वारा सबसे मूल्यवान एथलीट ब्रांडों में से एक है. टाइम पत्रिका ने वर्ष 2018 में कोहली को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नाम दिया.
• वे टेस्ट मैचों, ओ॰डी॰आई॰ और टी 20 आई॰ में एक साथ 50 से अधिक औसत के इतिहास में एकमात्र बल्लेबाज हैं.
• अपने क्रिकेट करियर के साथ, कोहली आई॰एस॰एल॰ में एफ॰सी॰ गोवा का सह-मालिक है, आईपीटीएल फ्रेंचाइजी संयुक्त अरब अमीरात रॉयल्स और पी॰डब्लू॰एल॰ टीम बेंगलुरू योधा का सह-मालिक है.
यह भी पढ़ें: बजरंग पूनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने
Comments
All Comments (0)
Join the conversation