बिहार विधान मंडल के 10 रिक्त सीटों हेतु संपन्न ‘बिहार विधान सभा उपचुनाव 2014’ का परिणाम 25 अगस्त 2014 को घोषित हुआ. इसमें 6 सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-जनता दल यूनाइटेड (जदयू)-कांग्रेस गठबंधन विजयी घोषित किया गया जबकि 4 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विजयी घोषित की गई.
बिहार विधान सभा उपचुनाव 2014: परिणाम सूची
भाजपा द्वारा जीते गए विधान सभा क्षेत्र
• नरकटियागंज- रश्मि वर्मा
• हाजीपुर- अवधेश सिंह
• बांका- राम नारायण मंडल
• मोहनिया- निरंजन राम
राजद- जदयू-कांग्रेस गठबंधन द्वारा जीते गए विधान सभा क्षेत्र
• राजनगर - रामवतार पासवान (राजद)
• छपरा- रंधीर सिंह (राजद)
• मोहिउद्दीननगर- अजय कुमार बुल्गानिन (राजद)
• जाले- ऋषि मिश्र (जदयू)
• परबत्ता- आरएन सिंह (जदयू)
• भागलपुर- अजीत सिंह (कांग्रेस)
विदित हो कि बिहार विधान सभा उपचुनाव 2014 में भाजपा ने जहां अपनी कब्जे वाली छपरा, मोहिउद्दीननगर, जाले और भागलपुर सीट खोई, वहीं उसने राजद से बांका और जदयू से मोहनिया सीट अपने कब्जे में ली.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation