जोधाबाई अकबर की तीसरी पत्नी थीं. उनका वास्तविक नाम हीरा कुंवारी था. मुस्लिम साहित्य में जोधाबाई का नाम मरियम ज़मानी बेगम मिलता है. जोधाबाई अम्बेरके राजा भारमल की सबसे बड़ी पुत्री थीं और आमेर के राजा मान सिंह की रिश्ते में चाची लगती थीं. सम्राट अकबर से उनका विवाह 1562 ईस्वी में हुआ था. जोधाबाई अकबर की प्रथम राजपूत पत्नी थीं. वह मुग़ल सम्राट अकबर के उत्तराधिकारी जहाँगीर की माता भी थीं. उनकी मृत्यु 1623 ईस्वी में हुई थी.
जोधाबाई अकबर की ऐसी प्रथम पत्नी थीं जिनकी इच्छानुसार अकबर के ठीक बगल में उन्हें दफनाया गया था. उन्होंने वली निमत बेगम की उपाधि भी ग्रहण की थी जिसका वास्तविक अर्थ खुदा का तोहफ़ा होता है.
अकबर की पत्नी रुकैया बेगम ऐसी प्रथम पत्नी थीं जिनके कोई पुत्र नहीं था. बैरम खान जब मुग़ल साम्राज्य से विदा होते हुए अपने धार्मिक यात्रा के दौरान ही मारा गया था तब उसकी पत्नी सलीमा सुल्तान से अकबर ने विवाह किया था. अकबर ने अपनी सभी पत्नियों को उनके धर्म(हिन्दू या मुश्लिम) को मानने या उसकी परम्पराओ को स्वीकार करने के लिए स्वत्रन्त्र किया था. उसके हरम में करीब 5000 महिलाएं विभिन्न धर्मो से सम्बंधित थीं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation