एशियाई खेलों को संक्षिप्त रूप में "एशियाड" के नाम से भी जाना जाता है. यह सम्पूर्ण एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है. एशियाई देशों की आपसी समानता और एकता का प्रतीक एशियाई खेल एक बहुराष्ट्रीय खेल आयोजन है जो हर चार वर्ष पर एशियाई खेल महासंघ के सदस्य देशों द्वारा बारी-बारी से आयोजित किया जाता है. इसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं.
प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन 1951 में नई दिल्ली, भारत में किया गया था, जिसने 1982 में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की थी. एशियाई खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है.
लाँन टेनिस में ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट कौन-कौन से होते हैं?
18 वें एशियाई खेलों के बारे में
18 वें एशियाई खेल इंडोनेशिया के दो शहरों जकार्ता और पालमबांग में 18 अगस्त से 2 सितंबर 2018 के बीच खेले जायेंगे. हालाँकि इससे पहले 1962 में भी इंडोनेशिया के शहर जकार्ता में एशियाई खेल आयोजित हो चुके हैं. 18 वें एशियाई खेलों में 8 नए खेलों को शामिल किया गया है जिससे कुल खेलों की संख्या 40 हो गयी है. इस बार में खेलों का मोटो "Energy of Asia" है. इन खेलों में 45 देशों के 10 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.
18 वें एशियाई खेलों के शुभांकर
इस बार इन खेलों का शुभांकर "भिन-भिन" एक चिड़िया, आतुंग एक हिरण और "काका" एक गैंडा को बनाया गया है. ये तीनों देश के पूर्व, मध्य और पश्चिमी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. ये शुभांकर अपने क्षेत्र की ड्रेस को भी रिप्रेजेंट करते हैं.
अब तक आयोजित एशियाई खेलों के आयोजन स्थलों की सूची इस प्रकार है;
क्रमांक | वर्ष | मेज़बान देश और नगर |
1. | 1951 | भारत, नई दिल्ली |
2. | 1954 | फिलिपींस, मनिला |
3. | 1958 | जापान, टोक्यो |
4. | 1962 | इण्डोनेशिया, जकार्ता |
5. | 1966 | थाईलैण्ड, बैंकाक |
6. | 1970 | थाईलैण्ड, बैंकाक |
7. | 1974 | ईरान, तेहरान |
8. | 1978 | थाईलैण्ड, बैंकाक |
9. | 1982 | भारत, नई दिल्ली |
10. | 1986 | दक्षिण कोरिया, सियोल |
11. | 1990 | चीन, बीजिंग |
12. | 1994 | जापान, हिरोशिमा |
13. | 1998 | थाईलैण्ड, बैंकाक |
14. | 2002 | दक्षिण कोरिया, बुसान |
15. | 2006 | कतर, दोहा |
16. | 2010 | चीन, गुआंग्झोऊ |
17. | 2014 | दक्षिण कोरिया, इंचियोन |
18. | 2018 | इण्डोनेशिया, जकार्ता तथा पालेमबांग |
19. | 2022 | चीन , हांगझोऊ |
एशियाई खेलों में भारत
भारतीय ओलंपिक संघ, 18 वें एशियाई खेलों में भारत से 527 सदस्यों का दल भेजेगा. इस दल के ध्वजवाहक जेवलिन थ्रोअर "नीरज चोपड़ा" होंगे.
इंचियोन (दक्षिण कोरिया) में आयोजित 17वें एशियाई खेलों में भारत ने कुल 57 पदक जीते जिसमें 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं और भारत ने तालिका में 8 वां स्थान हासिल किया था. जबकि चीन के ग्वांग्झू-2010 आयोजित खेलों में भारत ने 65 पदक जीते थे जिसमें 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य पदक जीतकर 6 वां स्थान हासिल किया था.
एशियाई खेलों में एशिया की महाशक्ति माने जाने वाले चीन का दबदवा कायम रहता है और उसके खिलाड़ी 151 स्वर्ण पदक तक जीत लेते हैं जबकि भारत अभी भी 20 से कम स्वर्ण पदकों पर ही संघर्ष कर रहा है. लेकिन इब बार स्थिति कुछ अलग हो सकती है. देखते हैं कि इस बार भारत की क्या स्थिति रहती है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation