सिर्फ भारत ही नहीं, पूरे एशिया की सबसे लंबी सहायक नदी है यह, जानें नाम

Last Updated: Apr 5, 2026, 14:00 IST

भारत को नदियों का घर भी कहा जाता है। ऐसे में यहां एक ऐसी नदी भी है, जो कि सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि पूरे एशिया की सबसे लंबी नदी है। भारत में इस नदी का आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक महत्त्व भी है। नदी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

एशिया की सबसे लंबी सहायक नदी
एशिया की सबसे लंबी सहायक नदी

भारत में नदियों का विशेष महत्त्व है, क्योंकि यहां नदियां सिर्फ पीने के पानी या कृषि के स्रोत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक महत्त्व भी है। यहां नदियों को मां का दर्जा दिया जाता है।

इस कड़ी में भारत में बहने वाली यमुना नदी पूरे एशिया की सबसे लंबी सहायक नदी है। यह नदी गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी के रूप में जानी जाती है, जो कि भारत के विभिन्न राज्यों से सफर पूरा कर अंत में गंगा नदी में मिल जाती है। कितनी है यमुना की लंबाई, कहां से होता है उद्गम और कौन-सी हैं यमुना की सहायक नदियां, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

यमुना की कुल लंबाई कितनी है

यमुना की कुल लंबाई की बात करें, तो यह कुल 1376 किलोमीटर यानि कि 855 मील लंबी है। इस नदी की सबसे अधिक लंबाई उत्तर प्रदेश में है, जबकि दिल्ली में यह सिर्फ 22 किलोमीटर की यात्रा पूरी करती है।

कहां से निकलती है यमुना नदी

यमुना नदी का उद्गम उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित बंदरपूंछ चोटी पर यमुनोत्री ग्लेशियर से होता है, जो कि 6387 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह अपने आप में एक बड़ा धार्मिक स्थल भी है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था और भाव के साथ पहुंचते हैं। 

कितने राज्यों में बहती है यमुना नदी 

यमुना नदी उत्तराखंड से निकलने के बाद हिमाचल प्रदेश से लगते हुए हरियाणा में प्रवेश करती है। यहां यह 320 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद पल्ला गांव से दिल्ली में प्रवेश करती है और यहां 22 किलोमीटर की यात्रा पूरी करती है। यहां से निकलने के बाद यह नदी उत्तर प्रदेश में 800 किलोमीटर की यात्रा के बाद प्रयागराज के संगम क्षेत्र में गंगा नदी से मिल जाती है। 

यमुना की सहायक नदियां कौन-सी हैं

यमुना नदी गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है। हालांकि, यमुना को बड़ी बनाने के पीछे अन्य नदियां भी शामिल हैं, जो कि इस प्रकार हैंः

-चंबल नदीः यह नदी यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी है, जो कि मध्य प्रदेश और राजस्थान होते हुए बहती है।

-बेतवा और केन नदी- ये नदियां बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रमुख नदियां हैं, जो कि अंत में यमुना में मिल जाती हैं। 

-टोंस नदीः यह नदी उत्तराखंड में ही यमुना में मिल जाती है। आपको बता दें कि इस नदी में यमुना से अधिक पानी होता है।

-हिंडन नदीः यह नदी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना से मिलती है। इसकी सटीक लोकेशन की बात करें, तो यह नोएडा है।

पढ़ेःं कितने रुपये में बनकर तैयार हुआ था भारत का संविधान, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 5, 2026, 14:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News