Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों की वीरता को दर्शाती हैं ये बॉलीवुड फिल्में

Kargil Vijay Diwas: भारत के इतिहास में कारगिल युद्ध अहम स्थान रखता है। विभिन्न फिल्में और नाटक 1999 के कारगिल युद्ध से प्रेरित हैं, जो देशभक्ति की भावना जगाते हैं और संघर्ष के कई पहलुओं को भी दर्शाते हैं। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आइए उन प्रमुख फिल्मों, नाटक और टीवी शो आदि की सूची पर एक नजर डालते हैं जो इस महत्वपूर्ण युद्ध को दर्शाते हैं। इन फिल्मों के माध्यम से हमारे वीर सैनिकों की बहादुरी को दर्शाया गया है कि आखिर किस तरह उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भारत को विजयी बनाया था।

Jul 26, 2023, 11:44 IST
कारगिल युद्ध पर फिल्में
कारगिल युद्ध पर फिल्में

Kargil Vijay Diwas: 1999 के कारगिल युद्ध या भारत-पाक संघर्ष के दौरान सभी सैनिकों ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कारगिल युद्ध भारतीय इतिहास की एक अविस्मरणीय घटना है।

सैनिकों की बहादुरी, उनकी देशभक्ति और इसके अलावा युद्ध का माहौल, भौगोलिक विशेषताएं सभी साहस, वीरता और प्रेम का एक मिश्रण है, जिसे कई लेखकों ने लिखा है और कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी दर्शाया गया है।  

पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में जीत की याद में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

प्रमुख फिल्मों, नाटक, टीवी शो व गीत आदि की सूची इस प्रकार है:

1.लॉर्ड जॉन मार्बरी (द वेस्ट विंग) (1999) के पहले सीजन के 11वें एपिसोड में कारगिल युद्ध का एक काल्पनिक प्रतिनिधित्व दर्शाया गया है।

2.'प्राइस ऑफ बुलेट्स' भारत का पहला एक्सक्लूसिव-टू-इंटरनेट गाना था, जिसे कारगिल युद्ध के दौरान पेंटाग्राम द्वारा जारी किया गया था।  इसे प्रसिद्ध कवि जावेद अख्तर और लोकप्रिय भारतीय शास्त्रीय कलाकार शंकर महादेवन ने चित्रित किया था। वीडियो का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था।

3.शहीद-ए-कारगिल 2001 में रिलीज़ हुई एक हिंदी युद्ध ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन दिलीप गुलाटी ने किया है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल संघर्ष पर आधारित है।

4.सैनिका भारत में 2002 में रिलीज हुई एक कन्नड़ फिल्म है और इसका निर्देशन महेश सुखदारे ने किया है। फिल्म कारगिल युद्ध के साथ एक सैनिक के जीवन को एक घटना के रूप में चित्रित करती है। फिल्म का निर्माण दसारी चैतन्य द्वारा किया गया है, जिसमें सीपी योगीश्वर और साक्षी शिवानंद ने अभिनय किया है।

5.LOC: कारगिल चार घंटे से अधिक की हिंदी बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म में से एक है। यह भारत में दिसंबर 2003 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। यह फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित है।

6.मिशन फतेह : यह सहारा इंडिया द्वारा कारगिल शहीदों को एक महाकाव्य श्रद्धांजलि है। यह एक दृश्य कृति है, जो कारगिल युद्ध में हमारे बहादुर सैनिकों की शहादत को दर्शाती है। इस शो में उन बहादुरों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इसमें बहादुर सैनिकों की अनकही कहानी को भी दर्शाया गया है और उनके जीवन को ऊंचा उठाया गया है।

7.लक्ष्य भी भारत में जून 2004 में रिलीज हुई एक हिंदी बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन फरहान अख्तर ने किया है. फिल्म में कारगिल संघर्ष का काल्पनिक वर्णन दिखाया गया है।

8.धूप एक हिंदी फिल्म है, जो कारगिल युद्ध के बारे में नहीं बल्कि उसके दुखद परिणाम के बारे में है। ओम पुरी, रेवती और संजय सूरी अभिनीत इस फिल्म के निर्देशक अश्विनी चौधरी हैं। कैप्टन अनुज नैय्यर को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।

9.फिफ्टी डे वॉर - युद्ध पर एक नाटकीय प्रस्तुति और शीर्षक ही कारगिल युद्ध की लंबाई को दर्शाता है। इसका निर्देशन आमिर रजा हुसैन ने किया था।

10.कुरूक्षेत्र (2008)- एक भारतीय मलयालम फिल्म है। इसका निर्देशन और लेखन पूर्व भारतीय सेना अधिकारी मेजर रवि ने किया है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में हुए कारगिल संघर्ष पर आधारित है।

11.मौसम एक हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो सितंबर 2011 में रिलीज़ हुई थी। इसका निर्देशन पंकज कपूर ने किया था. फिल्म की मुख्य कहानी 1992 से 2002 तक 10 वर्षों की अवधि में फैली हुई है और इसमें सांप्रदायिक दंगे, आतंकवादी हमले और 1999 का भारत-पाकिस्तान युद्ध शामिल है।

12.गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल एक ऐसी फिल्म है, जो कारगिल युद्ध में पहली भारतीय महिला पायलट वायु सेना पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन को दर्शाती है। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है।

13.शेरशाह एक 2020 बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जो विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारतीय सेना अधिकारी कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को अच्छी खासी सफलता मिली थी।

पढ़ेंः Kargil Vijay Diwas 2023: Slogans, Speech और Essay के लिए यहां देखें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News