This is an archived article last updated on Jan 14, 2025. The information may be outdated.

Train For Mahakumbh: बिहार से महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों के रूट में बदलाव, अस्थायी स्टेशन हाल्ट भी यहां देखें

Last Updated: Jan 14, 2025, 18:52 IST

Train For Mahakumbh: महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में बदलाव और अस्थायी ठहराव का निर्णय लिया है. बिहार से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें अब नए रूट और स्टेशनों से गुजरेंगी. इससे श्रद्धालुओं को महाकुंभ के दौरान यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी.

महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, एर्नाकूलम-पटना और अहमदाबाद-पटना समेत कई ट्रेनों के रूट बदले गए.
महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, एर्नाकूलम-पटना और अहमदाबाद-पटना समेत कई ट्रेनों के रूट बदले गए.

हाईलाइट्स: 

  • महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला.
  • एर्नाकूलम-पटना और अहमदाबाद-पटना समेत कई ट्रेनों के रूट बदले गए.
  • डीडीयू-वाराणसी रूट की बजाय डीडीयू-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी रूट से चलेगी
  • छोटे स्टेशनों पर भी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव.

महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रयागराज से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है. ये बदलाव विशेष रूप से डीडीयू (दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन) से प्रयागराज छिवकी होते हुए किए गए हैं.

महाकुंभ के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भीड़ का असर साफ देखा जा सकता है. कुंभ में शामिल होने के लिए यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेनों के परिवर्तनों का ध्यान रखें. 

यह भी देखें:

Surya Grahan 2025: साल के पहले सूर्यग्रहण का नोट कर लें दिन और टाइम, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Mahakumbh 2025: महज इतने रुपये में करें हेलीकॉप्टर राइड, आकाश से निहारें कुंभनगरी की खूबसूरती, देखें बुकिंग डिटेल्स

Surya Grahan 2025: साल के पहले सूर्यग्रहण का नोट कर लें दिन और टाइम, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

 

बदले गए प्रमुख ट्रेन रूट:

महाकुंभ 2025 में हो रही भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सहायता के लिए बिहार से आने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किये है साथ ही कई छोटे स्टेशनों पर भी उनका अस्थायी हाल्ट बनाया गया है. पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते है-   

  1. उधना-दानापुर एक्सप्रेस:
    • 25 फरवरी तक उधना से चलने वाली ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रुकेगी.
    • 26 फरवरी को दानापुर से खुलने वाली यह ट्रेन भी प्रयागराज छिवकी में रुकेगी.
  2. अन्य ट्रेनें जो प्रयागराज छिवकी में रुकेंगी:
    • 22 फरवरी: एर्नाकूलम-पटना एक्सप्रेस
    • 23 फरवरी: अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस
    • 25 फरवरी: पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस
    • 27 फरवरी: सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस
    • 28 फरवरी: दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
    • 21 फरवरी: लोकमान्य तिलक-रांची एक्सप्रेस
    • 26 फरवरी: रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

छोटे स्टेशनों पर ठहराव:

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छोटे स्टेशनों पर भी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव शुरू किया है. रेलवे की इस पहल से सगमनगरी आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सरल और सुगम होगी, जिससे वे इस पावन कुंभ का आनंद ले सकेंगे.  

देवघर-पटना मेमू का डुमरी स्टेशन पर ठहराव:

  • गाड़ी संख्या 63209 देवघर-पटना मेमू
  • 14 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक:
    • डुमरी स्टेशन पहुंचने का समय: सुबह 09:55 बजे.
    • प्रस्थान का समय: सुबह 09:56 बजे.
  • लंबे समय से यात्रियों द्वारा की जा रही मांग के बाद यह ठहराव शुरू किया गया है.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं को राहत:

रूट में किए गए बदलाव और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से बिहार समेत अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी. श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार इन ट्रेनों का उपयोग कर महाकुंभ के पवित्र स्नान का लाभ उठा सकते हैं. यह बदलाव महाकुंभ के दौरान बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए किया गया है. 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 14, 2025, 18:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News