भारत का ऐसा जिला, जिसे कहा जाता है नारियल के तेल का शहर
भारत के दक्षिण में स्थित तमिलनाडू का इरोड जिला एक तरफ जहां हल्दी उत्पादन के लिए जाना जाता है, तो दूसरी तरफ यह नारियल के तेल के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां गली-मोहल्लों से लेकर बड़ी औद्योगिक इकाइयों में नारियल के तेल का उत्पादन होता है। यही वजह है कि इस शहर को नारियल के तेल के शहर के रूप में भी पहचान मिली हुई है। वहीं, यह जिला वनस्पती घी उत्पादन के लिए भी जाना जाता है।
भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 813 जिले मौजूद हैं। भारत के प्रत्येक जिले की अपनी खास पहचान है। इस कड़ी में देश का एक ऐसा जिला भी है, जिसे नारियल के तेल के शहर के रूप में पहचान मिली हुई है।
यहां बने नारियल के तेल की देश के विभिन्न राज्यों में आपूर्ति की जाती है। यहां पहुंचने पर हर मोहल्ले और गली-गली में नारियल के तेल की सुगंध आपका साथ नहीं छोड़ेगी। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
मसालों के लिए जाना जाता है दक्षिण भारत
दक्षिण भारत की पहचान मसालों के लिए ही होती है। भारत में जब विदेशियों ने व्यापार के लिए कदम बढ़ाए, तो उन्होंने यहां दक्षिण के तटों पर पहुंच मसालों का व्यापार करना शुरू किया। यहां से मसालों को लेकर विदेशों तक पहुंचाया गया, जिससे भारतीय मसालों की मांग बढ़ी।
भारत के किन राज्यों में होता है नारियल तेल का उत्पादन
भारत में प्रमुख रूप से दक्षिण भारत में नारियल तेल का उत्पादन होता है। यहां कर्नाटक, तमिलनाडू और केरल में नारियल तेल का उत्पादन किया जाता है। आंकड़ों पर गौर करें, तो इन तीनों राज्यों से करीब 90 फीसदी नारियल तेल का उत्पादन किया जाता है।
किस जिले को कहा जाता है नारियल तेल का शहर
अब सवाल है कि आखिर किस जिले को नारियल के तेल का शहर भी कहा जाता है, तो आपको बता दें कि तमिलनाडू में स्थित इरोड जिले को नारियल के तेल का शहर भी कहा जाता है।
यह ऐसा जिला है, जहां प्रमुख रूप से नारियल तेल का उत्पादन होता है। यह की गली-गली और मोहल्लों में नारियल तेल निकाला जाता है। इस वजह से इरोड जिले को नारियल के तेल का शहर भी कहा जाता है।
और किसलिए जाना जाता है इरोड जिला
तमिलनाडू के इरोड जिले में नारियल तेल के अलावा हल्दी और वनस्पति घी का उत्पादन किया जाता है। इसके अतिरिक्त, यहां पेपर मिल और दाल मिल भी प्रमुख है। वहीं, भारत का यह जिला अपने खूबसूरत नजारों के लिए भी विख्यात है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे नया जिला कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.