इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा सेफ सिटीज इंडेक्स 2021 के तहत दुनिया के 60 सबसे सुरक्षित शहरों की सूची जारी की गई है। हाल ही में किए गए इस अध्ययन के अनुसार डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर है। वहीं, टोरंटो दूसरे और सिंगापुर तीसरे स्थान पर है।
अध्ययन में 76 संकेतक रखे गए थे और दुनियाभर से 60 शहरों को इसमें शामिल किया गया था, जिसमें डिजिटल, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, व्यक्तिगत और पर्यावरण सुरक्षा शामिल हैं। कोरोनावायरस महामारी के चलते पहली बार इस साल पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को शामिल किया गया था। सभी शहरों को 100 में से अंक दिए गए हैं।
दुनिया के शीर्ष 10 सबसे सुरक्षित शहर
रैंक 10: स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम ने दुनिया का दसवां सबसे सुरक्षित शहर है। स्टॉकहोम को इस अध्ययन में 78 अंक प्राप्त हुए।
रैंक 9: ऑस्ट्रेलियाई शहर मेलबर्न ने 78.6 अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया।
रैंक 8: 78.6 अंकों के साथ हांगकांग दुनिया का आठवां सबसे सुरक्षित शहर है।
रैंक 7: न्यूजीलैंड की राजधानी 79 अंकों के साथ विश्व सूची में शीर्ष 10 सबसे सुरक्षित शहरों में सातवें स्थान पर काबिज है।
रैंक 6: 79.3 अंकों के साथ एम्स्टर्डम दुनिया के शीर्ष 10 सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में छठे स्थान पर है।
रैंक 5: जापान की राजधानी 100 में से 80 अंकों के साथ दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर के रूप में पांचवें स्थान पर है।
रैंक 4: ऑस्ट्रेलिया का सबसे सुरक्षित शहर सिडनी 80.1 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
रैंक 3: सिंगापुर शहर अपनी दूसरी रैंकिंग से फिसलकर 80.7 के साथ तीसरे स्थान पर आ गया है।
रैंक 2: कनाडा के शहर टोरंटो ने 82.2 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।
रैंक 1: 100 में से 82.4 अंकों के साथ, डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन दुनिया के सबसे सुरक्षित शहर के रूप में टोक्यो और सिंगापुर से आगे निकल गई है।
भारतीय राजधानी नई दिल्ली और मुंबई क्रमशः 56.1 अंक और 54.4 अंक के साथ शीर्ष 50 की सूची में अपना स्थान बनाने में कामयाब हैं। इस सूची में दिल्ली 48वें और मुंबई 50वें स्थान पर है। पिछले साल की रिपोर्ट में दिल्ली 52वें और मुंबई 45वें स्थान पर था।
आपको बता दें कि टॉप 10 शहरों में एशिया के केवल तीन शहर शामिल हैं। साल 2017 और 2019 में टोक्यो शीर्ष पर था, जो इस साल की सूची में पांचवें स्थान पर है।
द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट, इकोनॉमिस्ट ग्रुप का रिसर्च और एनालिसिस विंग है, जो कई विषयों पर रिसर्च करता है। ईआईयू की स्थापना 1946 में हुई थी और इसका हेडक्वार्टर लंदन में स्थित है। |
पढ़िए: भारतीय शहरों को विभिन्न श्रेणियों में क्यों वर्गीकृत किया जाता है?
एटीएम में कैश ख़त्म होने पर बैंकों को भरना पड़ेगा जुर्माना, जानें कब से लागू होगी यह व्यवस्था
Comments
All Comments (0)
Join the conversation