Delhi Election Results 2025: दिल्ली में खिलेगा ‘कमल’ या चलेगी ‘झाड़ू’, यहां देखें कौन आगे और कौन पीछे, लाइव रिपोर्ट

Feb 8, 2025, 11:03 IST

Delhi Election Results 2025: दिल्ली में शुरुआती रूझानों से कमल खिलने के संकेत मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी बढ़त हासिल करते हुए झाड़ू चलाने के लिए कमर कसी है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी होना शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में दिल्ली में भाजपा ने 41 सीटों पर बढ़त के साथ कमल खिलने के संकेत दे दिए हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी 29 सीटों पर बढ़त के साथ दिल्ली में झाड़ू चलाने के लिए आगे बढ़ रही है। दूसरी तरफ, कांग्रेस अभी तक एक भी सीट पर अपनी पकड़ नहीं बना सकी है। ऐसे में दिल्ली की सियासी जमीन पर यह चुनावी टक्कर भाजपा और आप के बीच में ही मानी जा रही है।  

 

Delhi Election Results 2025: सुबह 10 बजे तक 23 फीसदी वोटों की गिनती

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 10 बजे तक कुल 23 फीसदी वोटों की गिनती हो गई है। वहीं, सभी 70 विधानसभा सीटों पर शाम छह बजे तक पूरी तरह परिणाम जारी होने की संभावना है। 

Delhi Election Results 2025: कितनी सीटों पर कौन आगे और कौन पीछे

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम में अभी तक तीन घंटों के रूझान में भाजपा ने 41 सीटों पर बढ़त के साथ कमल खिलने के संकेत दिए हैं। वहीं, आप ने 29 सीटों पर बढ़त हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने एक भी सीट पर बढ़त का खाता नहीं खोला है। 

Delhi Election Results 2025: नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल पीछे

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे थे। इस सीट पर उनके सामने प्रवेश साहिब सिंह वर्मा हैं, जो कि कुछ सैकड़ों की संख्या में वोटों से पीछे चल रहे थे। हालांकि, अब छठे राउंड की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल पीछे हो गए हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News