This is an archived article last updated on Feb 11, 2025. The information may be outdated.

भारत का अनोखा गांव, जहां कच्चे मकानों में रहते हैं करोड़पति लोग, यहां पढ़ें

Last Updated: Feb 11, 2025, 18:36 IST

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जो कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और अनोखी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस कड़ी में भारत में एक ऐसा गांव भी मौजूद है, जहां अच्छे-खासे पढ़े-लिखे लोग कच्चे  मकानों में रहते हैं। कौन-सा यह गांव, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

राजस्थान में कच्चे घर वाला गांव
राजस्थान में कच्चे घर वाला गांव

भारत को गांवों का देश कहा जाता है, जहां हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में आपको पुराने गांव देखने को मिल जाएंगे। गांव न सिर्फ भारत की सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखे हुए हैं, बल्कि भारत की परंपराएं और समृद्ध इतिहास भी इन्हीं गांवों से होकर गुजरते हैं।

आपने  भारत के अलग-अलग गांवों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा गांव है, जहां आज भी कच्चे मकान बने हुए हैं। खास बात यह है कि इन मकानों में कुछ करोड़पति लोग भी रहते हैं। कौन-सा है यह गांव, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

किस राज्य में है यह गांव

सबसे पहला सवाल है कि भारत का यह अनोखा गांव देश के किस राज्य में स्थित है, तो आपको बता दें कि यह भारत के राजस्थान राज्य में स्थित है।

कौन-सा है कच्चे मकान वाला गांव

भारत में कच्चे मकान वाला गांव राजस्थान के ब्यावर जिले में स्थित है। इस जिले में देवमाली गांव है, जहां लोग आज भी कच्चे मकान में रहते हैं।

गांव में रहते हैं गुर्जर समाज के लोग 

देवमाली गांव में गुर्जर समाज के लोग रहते हैं। यह लोग यहां पर वर्षों से इसी प्रकार से मिट्टी के घरों में रह रहे हैं। ये घर पूरी तरह से मिट्टी के बने हुए हैं और इनकी छत भी कच्ची है।

गांव में रहते हैं शाकाहारी लोग

राजस्थान के देवमाली गांव में रहने वाले सभी लोग शाकाहारी है। ये लोग शराब का भी सेवन नहीं करते हैं।

कच्चे मकान में क्यों रहते हैं लोग 

अब सवाल है कि आखिर यहां रहने वाले लोग कच्चे मकानों में ही क्यों रहते हैं। यहां के लोग देवनारायण भगवान की अराधना करते हैं। ऐसे में एक मान्यता है कि यहां एक समय में देवनारायण भगवान लोगों की सेवा से खुश हुए और उन्होंने लोगों को आशीर्वाद देते हुए छत पक्का नहीं करने के लिए कहा था।

इसके बाद से लोगों ने यहां कच्चे मकानों में ही रहना जारी रखा। आज यहां रहने वाले लोग पढ़े-लिखे हैं, जिनके बच्चे शहरों में अच्छी नौकरी कर रहे हैं, लेकिन मान्यता के अनुसार वे मकानों को कच्चा ही रखते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के मध्यांचल में कितने जिले आते हैं, यहां जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 11, 2025, 18:32 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News