This is an archived article last updated on Apr 8, 2023. The information may be outdated.

Ram और Rom में क्या होता है अंतर, जानें

Last Updated: Apr 8, 2023, 11:00 IST

Ram और Rom दोनों ही कंप्यूटर से जुड़े शब्द हैं। हालांकि, दोनों का ही उपयोग अलग-अलग है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इन दोनों के बीच अंतर बताने जा रहे हैं। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

Ram और Rom में अंतर
Ram और Rom में अंतर

कंप्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। चाहे ऑफिस का काम हो या फिर अपना निजी काम, दोनों ही स्थितियों में कंप्यूटर का महत्वपूर्ण रोल है। वहीं, जिस प्रकार इंसान को डाटा स्टोर करने के लिए मेमोरी की जरूरत है, उसी प्रकार कंप्यूटर में भी मेमोरी होती है, जिसमें स्थायी और अस्थायी डाटा स्टोर किया जाता है। इन दोनों मेमोरी को Ram और Rom कहा जाता है। दोनों ही कंप्यूटर से जुड़े शब्द हैं। हालांकि, दोनों का ही उपयोग अलग-अलग है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Ram और Rom के बीच अंतर बताने जा रहे हैं, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 



क्या होता है Ram 

Ram की फुलफॉर्म Random Access Memory है, जो कि कंप्यूटर की प्राइमरी मेमोरी होती है। यह हार्डवेयर एलिमेंट है, जिसका उपयोग सीपीयू द्वारा डाटा और प्रोग्राम को स्टोर करने के लिए किया जाता है। इसमें किसी भी डाटा और प्रोग्राम को कितनी भी बार पढ़कर डिलीट किया जा सकता है। 

 

दो प्रकार की होती है होती है रैम

 

स्टेटिक रैम

स्टेटिक रैम में सिक्स ट्रांजिस्टर मेमोरी सेल के माध्यम से डाटा को स्टोर किया जाता है। 

 

डायनेमिक रैम

डायनेमिक रैम में ट्रांजिस्टर और कैपेसीटर की माध्यम से मेमोरी सेल बनाकर डाटा को स्टोर किया जाता है। 

 

 

क्या होता है Rom

Rom की फुलफॉर्म Read Only Memory होती है। यह एक प्रकार की मेमोरी होती है, जिसमें डाटा को प्री-रिकॉर्ड किया जाता है। इसमें स्टोर किया हुआ डाटा, कंप्यूटर के बंद करने के बाद भी प्राप्त किया जा सकता है। यह आमतौर पर कंप्यूटर के ऐसे पार्ट में एंबेड की जाती है, जिसमें प्रोग्राम को बदलने की आवश्यकता नहीं होती है।

 

कितने प्रकार की होती है Rom

 

Programmable Memory

इसमें मेमोरी चिप बनने के बाद लिखित डाटा होता है।

 

Erasable Programmable Rom

इसमें मेमोरी में लिया गया डाटा अल्ट्रा-वॉयलेट रेज के संपर्क में आने से मिटाया जा सकता है।

 

Electrically Erasable Programmable Rom

इस मेमोरी में स्टोर किए गए डाटा को फील्ड इलेक्ट्रॉन एमिशन का इस्तेमाल कर मिटाया जा सकता है।

 

Mask Rom

इसमें मेमोरी चिप बनाने के दौरान डाटा लिखा जाता है, जिसे मास्क रोम बोलते हैं। 

 

Ram और Rom में प्रमुख अंतर 

 

-Ram मेमोरी को पावर सप्लाई दौरान ही प्राप्त किया जा सकता है, जबकि Rom को पावर सप्लाई न होने पर भी प्राप्त किया जा सकता है।

 

-Ram में डाटा को सिर्फ पढ़ सकते हैं, लेकिन लिख नहीं सकते हैं। वहीं, Rom में डाटा को लिखा भी जा सकता है।

 

-Ram एक हाई स्पीड मेमोरी होती है, जबकि Rom इसकी तुलना में कम स्पीड वाली मेमोरी होती है।

 

-Ram की डाटा स्टोर करने की क्षमता अधिक होती है, जबकि Rom की डाटा स्टोर करने की क्षमता कम होती है।

 

-Ram की कीमत अधिक होती है, जबकि Rom कीमत इसकी तुलना में कम होती है।

 

-Ram अस्थायी डाटा के लिए होती है, जबकि Rom में मौजूद डाटा को फिर से रिटेन किया जा सकता है। 

 

पढ़ेंः Bhabar और Terai क्षेत्र में क्या होता है अंतर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 8, 2023, 11:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News