This is an archived article last updated on Oct 31, 2024. The information may be outdated.

Diwali Pooja Timing 2024: दिवाली पर कितने बजे करें पूजा, यहां जानें शुभ मुहूर्त का समय

Last Updated: Oct 31, 2024, 18:43 IST

Diwali Pooja Timing: दिवाली का पर्व भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। साल 2024 में इस बार दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर को है, जो कि पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि दिवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। 

दिवाली पूजन शुभ मुहूर्त 2024
दिवाली पूजन शुभ मुहूर्त 2024

Diwali Pooja Timing: दिवाली का पर्व भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार सिर्फ रोशनी के त्योहार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण के वध के बाद अयोध्या आगमन हुआ, तो पूरी अयोध्या दीपों से जगमग हो उठी थी।  साल 2024 में इस बार दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर को है, जो कि पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि दिवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

Diwali Pooja Muhurat 2024: कब लग रही है अमावस्या

इस दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर अमावस्या लग रही है। ऐसे में अमावस्या की रात 31 अक्टूबर को पड़ेगी, जिस दिन दिवाली मनाना शुभ है। इस रात दीपदान भी किए जाते हैं। वहीं, एक नवंबर 2024 को शाम 5 बजकर 32 मिनट पर अमावस्या तिथि समाप्त हो जाएगी। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 5 बजकर 13 मिनट से ही प्रतिपदा लग जाएगी। 

Diwali pooja time 2024: इस तरह करें लक्ष्मी पूजन

विद्वानों के मुताबिक, दिवाली पूजन के लिए ईशान कोण या उत्तर दिशा को सर्वोत्तम माना गया है। पूजा के स्थान पर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर जी की मूर्ति को स्थापित करने के बाद रोली, धन, अक्षत व अन्य पूजन सामाग्री अर्पित कर आरती के साथ पूजन करें।

Diwali Pooja Timing: क्या है पूजा का शुभ समय 

दिवाली पूजन के लिए अलग-अलग समय दिया गया है। इसमें तीन मुहूर्त शामिल हैं। वहीं, छात्रों के लिए भी मां लक्ष्मी के पूजन का विशेष महत्त्व है। ऐसे में छात्रों के लिए भी इसमें पूजन का समय दिया गया है। 

पहला मुहूर्त- शाम 5: 00 से 6:30 तक  

दूसरा मुहूर्त- शाम 5: 37 से 7:00 तक  

तीसरा मुहूर्त- शाम 7: 15 से रात 8:45 तक  

 

छात्रों के लिए दिवाली लक्ष्मी पूजन का समय

शाम 6: 48 मिनट से रात 8: 48 मिनट तक तक  

 

व्यापारियों के लिए दिवाली लक्ष्मी पूजन का समय

 मुहूर्त-  शाम 7: 15 से रात 8: 45 तक  

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 31, 2024, 18:34 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News