उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी जिले से सीमा साझा करने वाला राज्य कौन-सा है, जानें

Jul 22, 2024, 11:53 IST

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। राज्य में प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि राज्य को वैश्विक पटल पर पहचान बनाने में मदद करती है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी जिले से सीमा साझा करने वाला राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।   

उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी जिले से सीमा साझा करने वाला राज्य
उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी जिले से सीमा साझा करने वाला राज्य

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में हुई जनगणना में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि वर्तमान में 24 करोड़ को पार कर गई है।

वहीं, भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इसके प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि राज्य को वैश्विक पटल पर पहचान में मदद करती है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी जिला से सीमा साझा करने वाला राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 है। ये जिले कुल 18 मंडलों में आते हैं। ये 18 मंडल कुल चार संभागों में विभाजित हैं, जो कि पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और रोहिलखंड है। कुछ किताबों में मध्य उत्तर प्रदेश को भी संभाग बताया गया है।

प्रदेश में कुल 351 तहसील और 826 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद्, 28 विकास प्राधिकरण, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और 75 नगर पंचायत के साथ-साथ 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं।  

कितने राज्यों से सीमा साझा करता है उत्तर प्रदेश

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश कितने राज्यों से सीमा साझा करता है, तो आपको बता दें कि प्रदेश कुल 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जिसमें- उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार राज्य हैं, जबकि दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश है।

प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला

अब हम प्रदेश के सबसे पूर्वी जिले की बारे में जान लेते हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। 

कौन-सा राज्य साझा करता है सबसे पूर्वी जिले से सीमा

आपको बता दें कि प्रदेश के सबसे पूर्वी जिले से सीमा साझा करने वाला राज्य बिहार है। यूं, तो बिहार प्रदेश के कुल सात जिलों से सीमा साझा करता है, जो कि इस प्रकार हैं-सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर और बलिया है। हालांकि, इसमें सबसे पूर्वी जिला बलिया है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है स्टेनलेस स्टील का शहर, जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News