भारत का पहला कंप्यूटर कौन-सा है, जानें

वर्तमान दौर में कंप्यूटर की उपयोगिता सभी को पता है कि यह हमारे लिए कितना जरूरी है। ऑफिस से लेकर घर तक इसका उपयोग किया जाता है। ऑफिस का जरूरी काम हो या फिर वीडियो एडिटिंग, इन सभी कामों के लिए हम अक्सर कंप्यूटर की इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, वर्तमान समय में इनकी जगह लैपटॉप ने ले ली है। क्या आपको भारत के सबसे पहले कंप्यूटर के बारे में पता है, जिसका निर्माण भारत में किया गया था। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के पहले कंप्यूटर के बारे में जानेंगे। 

Aug 8, 2023, 14:37 IST
भारत का पहला कंप्यूटर
भारत का पहला कंप्यूटर

वर्तमान के आधुनिकता के दौर में हम सभी तकनीक से घिरे हुए हैं। इसी तकनीक का हिस्सा है कंप्यूटर, जिसके माध्यम से हमारे ऑफिस के काम से लेकर निजी काम भी कम समय के साथ आसानी से हो जाते हैं।

यही वजह है कि कंप्यूटर के बिना किसी ऑफिस की कल्पना नहीं की जा सकती है। हालांकि, मौजूदा समय में अब इनकी जगह लैपटॉप ने ले ली है, लेकिन काम वही है। अब सवाल यह है कि क्या आपको भारत के पहले कंप्यूटर के बारे में पता है।

यहां हमारा भारत के पहले कंप्यूटर से मतलब उस कंप्यूटर से है, जिसका निर्माण भारत में किया गया था। इस लेख के माध्यम से हम भारत के पहले कंप्यूटर के बारे में जानेंगे। 

 

यह था भारत का पहला अपना कंप्यूटर

भारत के पहले कंप्यूटर के बारे में बात करें, तो भारत में पूरी तरह से विकसित कंप्यूटर TIFRAC था, जिसकी फुलफॉर्म Tata Institute of Fundamental Research Automatic Calculator थी।

इस कंप्यूटर का निर्माण मुंबई स्थित Tata Institute of Fundamental Research में किया गया था। 

 

कब किया गया था कंप्यूटर का निर्माण

भारत के अपने पहले कंप्यूटर का निर्माण साल 1950 में ही शुरू हो गया था, हालांकि साल 1956 में जाकर यह पूरी तरह से शुरू हो सका। 

 

भारत के पहले प्रधानमंत्री ने दिया था नाम

भारत के पहले कंप्यूटर के विकसित होने पर विज्ञान और तकनीक जगत में खुशी की लहर थी। ऐसे में उस समय भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू यहां पहुंचे और उन्होंने साल 1960 में इस कंप्यूटर को टाटा रिसर्च सेंटर का सम्मान रखते हुए नाम दिया था। 

 

27,00 वैक्यूम ट्यूब से बना था कंप्यूटर

अब इस कंप्यूटर के निर्माण की बात करें, तो इस कंप्यूटर का निर्माण 2700 वैक्यूम ट्यूब से किया गया था। इसके अलावा इसमें 17,00 जर्मेनियम डॉयड्स, 12,500 रेजिस्टर्स और 204840-फिट शब्द वाली कोर मेमोरी का इस्तेमाल किया गया था।

इसके ट्यूब वाले भाग को एक बड़े स्टील के बॉक्स में रखा गया था। वहींं, स्क्रीन के लिए Cathode Ray Tube(CRT) का इस्तेमाल किया गया था, जिसके माध्यम से ग्राफ और नंबरों को देखा जा सके। 

 

यह था भारत का पहला डिजिटल कंप्यूटर

भारत के पहले डिजिटल कंप्यूटर की बात करें, तो वह HEC 2M था, जिसका निर्माण ब्रिटिश ने किया था। इस कंप्यूटर का आयात कर कोलकाता स्थित भारतीय सांख्यिकी संस्थान में 1955 में लगाया गया था।

हालांकि, इससे पहले साल भारत ने अपने पहले कंप्यूटर का निर्माण शुरू कर दिया था। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Royal City’, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News