किस नदी को बोला जाता है दक्षिण भारत की गंगा, जानें
भारत में प्रमुख रूप से करीब 200 नदियां हैं, जो कि पहाड़ों से लेकर मैदानों तक का सफर पूरी करती हैं। इसके साथ ही पीने के पानी से लेकर कृषि व अन्य जरूरतों को भी पूरा करने में मदद करती हैं। नदियां विशेष रूप से पारिस्थितिकी तंत्र की अहम भागीदार होती हैं। क्योंकि, इनकी एक अपनी जैव विविधता होती है। हालांकि, क्या आपको भारत की ऐसी नदी के बारे में पता है, जिसे दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे।
भारत में यदि प्रमुख नदियों की बात करें, तो वे करीब 200 नदियां हैं, जो कि उत्तर में हिमालय की गोद से निकलते हुए मैदानी इलाकों से होकर समुद्र में समा जाती हैं। वहीं, कुछ नदियां मध्य और दक्षिण भारत में से निकलकर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में पहुंचती हैं।
इसके अलावा कुछ नदियां पूर्वोत्तर भारत से होते हुए भी बंगाल की खाड़ी तक पहुंचती हैं। नदियां पीने के पानी से लेकर कृषि के लिए अधिक महत्वपूर्ण होती हैं। इसके साथ ही ये जैव विविधता के लिए भी अहम हैं, जो कि पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में मदद करती हैं। क्योंकि, नदियों के आसपास विभिन्न प्रकार के जीव- जंतुओं को जीवन मिलता है।
इन नदियों के साथ लोगों की आस्था भी जुड़ी हुई हैं, जिस वजह से ये नदियां न सिर्फ पहाड़ से जमीन तक दूरी पूरी करती हैं, बल्कि लोगों के दिलों में भी पवित्र नदी के रूप में बसी हुई हैं। इन्हीं नदियों में गंगा नदी है, जिसे पवित्र नदी भी कहा जाता है।
हालांकि, क्या आपको ऐसी नदी के बारे में पता है, जिसे दक्षिण भारत की गंगा कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम दक्षिण भारत की गंगा कही जाने वाली नदी के बारे में जानेंगे।
यह है दक्षिण भारत की गंगा
दक्षिण भारत की गंगा की बात करें, तो वह कावेरी नदी को कहा जाता है। यह तमिलनाडू और कर्नाटक में बहने वाली नदी है, जो कि पश्चिमी घाट के पर्वत ब्राह्मगिरी से निकलती है।
इस नदी को दक्षिण भारत की गंगा भी कहा जाता है।
कितनी लंबी है यह नदी
कावेरी नदी कर्नाटक में समुद्र तल से 1341 मीटर की ऊंचाई से पर्वत से निकलने के बाद कर्नाटक और तमिलनाडू में बहते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर गिर जाती है।
इस दौरान यह नदी करीब 800 किलोमीटर की यात्रा को पूरी करती है।
तमिलनाडू को दो हिस्सों में बांटती है नदी
यह नदी तमिलनाडू की सबसे बड़ी नदी भी कहा जाती है। क्योंकि, यह इस राज्य में बहने वाली सबसे बड़ी नदी है।
इसके साथ ही यह राज्य को उत्तर और दक्षिण भाग में भी विभाजित करती है। कावेरी नदी दक्षिण भारत में बहने वाली गोदावरी और कृष्णा के बाद तीसरी सबसे बड़ी नदी है।
दक्षिण भारत के लोग करते हैं पूजा
कावेरी नदी दक्षिण भारत में प्रमुख रूप से आस्था का केंद्र है। स्थानीय लोग इसे कावेरी अम्मा के रूप में पूजते हैं।
इस नदी के किनारे कई धार्मिक स्थल भी बने हुए हैं। इसके अलावा इस नदी की गिनती भारत की सात पवित्र नदियों में भी होती है।
यही वजह है कि कावेरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा नदी के रूप में भी जाना जाता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.