सामान्य विज्ञान पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सेट 5

Dec 13, 2016, 17:34 IST

विज्ञान शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द "Scientia," से हुई है जिसका अर्थ “ज्ञान” होता है और यह ज्ञान प्राप्त करने की एक प्रणाली है| इस लेख में हम मानव शरीर की विभिन्न प्रणालियों और उनके कार्यों से संबंधित प्रश्नों पर आधारित क्विज (सेट 5) दे रहे हैं जिससे छात्रों को मानव शरीर की कार्यप्रणाली को समझने में मदद मिलेगी|

विज्ञान शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द "Scientia," से हुई है जिसका अर्थ “ज्ञान” होता है| अतः हम कह सकते हैं कि विज्ञान ज्ञान प्राप्त करने की एक प्रणाली है| विज्ञान में प्राकृतिक घटनाओं की व्याख्या एवं वर्णन करने के लिए विभिन्न प्रयोगों एवं टिप्पणियों का उपयोग किया जाता है और इसका उद्देश्य वास्तविकता के उपयोगी मॉडल प्रस्तुत करना है।

Source:www.s-media-cache-ak0.pinimg.com

इस लेख में हम मानव शरीर की विभिन्न प्रणालियों और उनके कार्यों से संबंधित प्रश्नों पर आधारित क्विज (सेट 5) दे रहे हैं जिससे छात्रों को मानव शरीर की कार्यप्रणाली को समझने में मदद मिलेगी|

1. मानव शरीर का कौन-सा अंग तरल पदार्थ “पित्त” का उत्सर्जन करती है?

A. अग्नाशय

B. पित्ताशय

C. वृक्क

D. यकृत

Ans. D

2. निम्नलिखित में से कौन-सा यकृत का कार्य नहीं है?

A. रूधिर शर्करा का नियंत्रण

B. रूधिर संचयन

C. रूधिर निस्पंदन (छानना)

D. प्रजनन

Ans. D

3. हृदय बना है:

A. गैर-धारीदार मांसपेशी से

B. कार्डिक (Cardiac) मांसपेशी से

C. वसा उत्तकों से

D. धारीदार मांसपेशी से

Ans. B

4. हमारे शरीर में प्रोटीन का पाचन कहाँ से शुरू होता है?

A. मुख से

B. पेट से

C. ग्रहणी से

D. आंत से

Ans. B

5. उस अम्ल का नाम बताएं जो पेट में स्रावित होता है?

A. सल्फ्यूरिक अम्ल

B. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

C. कार्बोनिक अम्ल

D. नाइट्रिक अम्ल

Ans. B

6. आंख और कान के नस जुड़े हुए हैं-

A. सेरेब्रम से

B. सेरिबेलम से

C. मेडुला ऑब्लोंगेटा से

D. मेरूदंड से

Ans. B

7. रक्तचाप:

A. यह वह दबाव है जो रक्त का थक्का दिमाग पर डालती है|

B. यह वह दबाव है जो रक्त, मस्तिष्क से दोषपूर्ण आदेशों के कारण प्राप्त करता है|

C. यह वह दबाव है जो मोटापा या बुढ़ापे के कारण शरीर के परिसंचरण तंत्र पर पड़ता है|

D. यह वह दबाव है जो हृदय के संकुचन और धमनियों की दीवारों के  प्रतिरोध के परिणामस्वरूप रक्त में उत्पन्न होता है|

Ans.D

8. उस रक्त वाहिका का नाम बताएं जो ऑक्सीजन रहित रक्त का वाहक है?

A. महाधमनी

B. फुफ्फुस धमनी

C. यकृत धमनी

D. फुफ्फुस शिरा

Ans. B

9. उस हार्मोन का नाम बताएं जो मानव शरीर में रक्तचाप को नियंत्रित करता है?

A. ऑक्सीटोसिन

B. एस्ट्रोजेन

C. टेस्टोस्टेरोन

D. वैसोप्रेसिन

Ans. D

10. मस्तिष्क और मेरूदंड किस झिल्ली से जुड़े होते हैं?

A. ऑर्कनायड

B. फुफ्फुस झिल्ली

C. मेनिंग्स

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans. C

संक्षेप में हम कह सकते हैं कि हमारा मानव शरीर 11 अंग तंत्र जैसे परिसंचरण, पाचन, श्वसन, उत्सर्जन, स्नायु, अंत: स्रावी आदि से बना है| ये सभी प्रणालियां एक साथ काम करते हुए मानव शरीर के क्रियाकलाप को सुचारू ढ़ंग से चलाती है| इन प्रश्नों से आपको मानव शरीर के विभिन्न तंत्रों को समझने में मदद मिलेगी|

मानव शरीर में विभिन्न ग्रंथियां और हार्मोन्स

जंतुओं में पोषण किस तरह से होता है?

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News